बता दें कि, अब तक स्वतंत्रता दिवस की परेड में 18 टुकड़ियां शामिल होती थीं। कोरोना संकट के कारण इस बार सिर्फ आठ दल ही समारोह में शामिल हो सकेंगे। स्काउट गाइड, एनसीसी, शौर्य दल और सेना के रिटायर जवानों की टुकड़ी इस बार आयोजन में शामिल नहीं होंगी। केवल आठ दल ही समारोह में शामिल होंगे, इनमें महिला प्लाटून, जिला पुलिस बल, स्पेशल आर्म्ड फोर्स फोर्स, एसटीएफ (एसएएफ), होमगार्ड, जेल और पुलिस बैंड के सदस्य शामिल होंगे।