इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण को लेकर सबसे खराब हालात प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के हैं। यहां लगातार 180 से 200 के बीच कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। जरा सोचिये ऐसे में एक जरा सी लापरवाही शहर और प्रदेशवासियों पर कितनी भारी पड़ सकती है। हालांकि, कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो इस विपदा की हकीकत को ही नहीं समझ रहे हैं। ऐसी गलती कोई ना समझ व्यक्ति करे तो समझ आता है, लेकिन अगर ऐसी गलती कोई जन प्रतिनिधि करे, उस सरकार से जुड़ा व्यक्ति करे, जो नियमों को तोड़ने वाले पर सख्त कार्रवाई करने के दावे कर रही है।