भोपाल/ एक तरफ कोरोना वायरस के चलते संक्रमण के फैलाव को कम करने के लिए जगह जगह लॉकडाउन लगाया जा रहा है, इससे संक्रमण पर तो कुछ हद तक लगाम लगी, लेकिन कई बड़े छोटे कारोबार ठप हो गए। वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल/डीजल पर लगाए गए अधिक टैक्स के खिलाफ आंदोलन शुरूआत हो चुकी है।मध्य प्रदेश ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ट्रकों की हड़ताल कर दी है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के ट्रांसपोर्टर्स में भी मध्य प्रदेश की हड़ताल का समर्थन करते हुए ऐलान किया है कि, इन तीन दिनों में देश का कोई भी ट्रांसपोर्टर मध्य प्रदेश में कोई भी बाहरी माल लेकर नहीं आएगा।