scriptलोकसभा चुनाव: कर्नाटक में कांग्रेस-JDS का गठबंधन, 20-8 के फॉर्मूले पर बनी सहमति | lok sabha election 2019 Congress and JDS seat sharing done on 20-8 seats in Karnataka | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनाव: कर्नाटक में कांग्रेस-JDS का गठबंधन, 20-8 के फॉर्मूले पर बनी सहमति

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-JDS ने मिलाया हाथ
28 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 20 और जेडीएस को 8 सीट मिलीं
राज्य में फिलहाल जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार

नई दिल्लीMar 14, 2019 / 07:22 am

Chandra Prakash

Congress and JDS

लोकसभा चुनाव: कर्नाटक में कांग्रेस-JDS में गठबंधन, 20-8 के फॉर्मूले पर बनी सहमति

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (JDS) ने हाथ मिला लिए हैं। दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, वहीं जेडीएस को 8 सीटें दी गई हैं। राज्य में फिलहाल जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है और एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री हैं।

देवगौड़ा ने कहा था- 10 सीटों पर लड़ेंगे

इससे पहले जेडीएस के प्रमुख एच.डी.देवगौड़ा ने कहा था कि जद (एस) कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में से 10 पर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा था कि सीट बंटवारे के कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। हम कर्नाटक में 12 लोकसभा सीट चाहते थे, लेकिन अब हम 10 सीटों पर आ गए हैं।

जम्मू कश्मीर: पुंछ में LoC के पास देखे गए 2 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, अलर्ट पर वायुसेना

https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

क्या था 2014 का परिणाम

2014 लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में बीजेपी को 17, कांग्रेस को नौ और जेडीएस को दो सीटों पर जीत मिली थी।

कर्नाटक में 18 अप्रैल को मतदान
लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतदान 11 अप्रैल, 18, 23, 29 अप्रैल और 6, 12, 19 मई को होगा और मतगणना 23 मई को की जाएगी। कर्नाटक में दूसरे चरण के दौरान मतदान होने हैं।

Home / Political / लोकसभा चुनाव: कर्नाटक में कांग्रेस-JDS का गठबंधन, 20-8 के फॉर्मूले पर बनी सहमति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो