उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- संसद में महिलाओं को मिले आरक्षण
Vice President M Venkaiah Naidu का महिलाओं पर बड़ा बयान
नायडू ने की Women Reservation in Parliament की वकालत
पहले भी कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ( Vice President M Venkaiah Naidu ) ने महिलाओं को लेकर बड़ी बात कही है। मुंबई में स्थित एक कार्यक्रम को दौरान शनिवार को उपराष्ट्रपति ने कहा है कि महिलाओं को संसद में आरक्षण ( Women reservation in parliament ) मिलना चाहिए। नायडू के मुताबिक देश की आधी आबादी महिलाओं की है ऐसे महिलाओं को उनका हक जरूर मिलना चाहिए।
इससे पहले भी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू महिला आरक्षण बिल को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। नायडू ने पहले भी कई बार मंच से कहा है कि महिला आरक्षण बिल पास होना समय की जरूरत है।
डोभाल के लौटते ही घाटी में 10 हजार अतिरिक्त जवान तैनात, मुफ्ती बोली-बनेगा भय का माहौलमहिलाओं पर ये बोले उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति शनिवार को मुंबई पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने महिलाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने एक उदाहरण भी दिया…नायडू ने कहा मुंबई हम ‘मदर इंडिया’ कहते हैं, ना कि ‘फादर इंडिया’।
बस यही शब्द दर्शाता है कि देश में महिलाओं के प्रति कितना सम्मान है। इस दौरान नायडू ने महिलाओं को आरक्षण देने की वकालत भी की। उन्होंने कहा कि महिलाएं जनसंख्या का 50 फीसदी हैं। उन्हें संसद में भी आरक्षण मिलना चाहिए।
पहले उठा चुके मुद्दा वर्ष 2017 में ही भी वेंकैया नायडू ने महिला आरक्षण बिल को लेकर आवाज उठाई थी। मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में पहुंचे नायडू ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की थी कि वे संसद में महिला आरक्षण बिल को पारित कराएं।
नायडू के मुताबिक अब महिला आरक्षण बिल पास होना समय की जरूरत है। इस दौरान प्रदेश भर से आई महिलाओं को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा था कि मैं व्यक्तिगत रूप से महिला आरक्षण बिल का समर्थक हूं। इस बिल को संसद में पारित कराने के प्रयास हो रहे हैं।
आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब संसद में सपा सांसद आजम खान ( SP MP Azam Khan ) की ओर से महिला सांसद पर टिप्पणी के बाद बवाल मचा हुआ है।
Home / Political / उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- संसद में महिलाओं को मिले आरक्षण