script‘शिकार उत्सव’ पर बरसीं मेनका गांधी, कहा- वोटबैंक के चक्कर में जानवरों को नहीं बचा रहीं ममता बनर्जी | Menka Gandhi targets Mamta Banerjee for not saving wild animals | Patrika News
राजनीति

‘शिकार उत्सव’ पर बरसीं मेनका गांधी, कहा- वोटबैंक के चक्कर में जानवरों को नहीं बचा रहीं ममता बनर्जी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को ममता बनर्जी पर वोट बैंक के चक्कर में जंगली जानवरों की सुरक्षा नहीं करने का आरोप लगाया।

Apr 18, 2018 / 08:29 pm

प्रीतीश गुप्ता

Menka Gandhi
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को ममता बनर्जी पर वोट बैंक के चक्कर में जंगली जानवरों की सुरक्षा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ पश्चिम बंगाल ही ऐसी जगह है, जहां वन्यजीवों के अवैध शिकार की छूट है और उसे प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अपने वोट बैंक को बचाने के लिए वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दौरान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के अजोध्या पहाड़ी क्षेत्र में ‘शिकार उत्सव’ नामक त्योहार का जिक्र करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि हर साल हजारों जानवर मारे जाते हैं और उन्होंने कहा कि त्योहार तत्काल प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
लालगढ़ के जंगलों में मरते हैं हजारों जानवर
मेनका ने कहा, ‘तथाकथित हजारों जनजातियां लालगढ़ के चारों ओर जंगलों में आती हैं और हर साल हजारों जानवर मारे जाते हैं। यह साल भी अपवाद नहीं रहा। वे खुद के लिए जानवरों को नहीं मारते हैं। वे तस्करों और शिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं और राज्य वन विभाग ने इस बारे में कुछ नहीं किया है।’ उन्होंने कहा, ‘भारत में पश्चिम बंगाल एकमात्र जगह है, जहां इस तरह की अवैध अनुमति है और इसे प्रोत्साहित किया जाता है। इस शिकार उत्सव को बंद करना बेहद महत्वूर्ण है।’
वोट बैंक की चिंता करने का लगाया आरोप
मंत्री ने कहा, ‘मुद्दा यह कि यदि मुख्यमंत्री रुचि लेती तो वह इसे दो मिनट में रोक सकती थीं। लेकिन यह वोट बैंक से जुड़ा है। यदि वोट बैंक की सुरक्षा के लिए 10-15 हजार जानवर मरते हैं तो आप क्या कर सकते हैं।’ मेनका की यह टिप्पणी रॉयल बंगाल बाघ के पश्चिम बंगाल के लालगढ़ में कथित तौर पर शिकारियों द्वारा मारे जाने के कुछ दिनों बाद आई है।

Home / Political / ‘शिकार उत्सव’ पर बरसीं मेनका गांधी, कहा- वोटबैंक के चक्कर में जानवरों को नहीं बचा रहीं ममता बनर्जी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो