राजनीति

#MeToo: कुर्सी गंवाने के बाद राज्यसभा से भी जाएगी अकबर की सीट? मानहानि मामले में सुनवाई आज

। #MeToo: कैंपेन के चलते मंत्री पद गवां चुके वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर केस में अदालत आज सुनवाई करेगी।

Oct 18, 2018 / 09:03 am

Mohit sharma

#MeToo: कुर्सी गंवाने के बाद राज्यसभा से भी जाएगी अकबर की सीट? मानहानि मामले में सुनवाई आज

नई दिल्ली। #Metoo: कैंपेन के चलते मंत्री पद गवां चुके वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर केस में अदालत आज सुनवाई करेगी। यह सुनवाई अकबर की ओर से पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानि के केस में की जानी है। हालांकि पहले इस केस में सुनवाई 16 तारीख को होनी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे दो दिन के लिए टाल दिया था। आपको बता दें कि देश भर में सोशल मीडिया पर #MeToo: कैंपेन चल रहा है। इसके तहत महिलाओं के यौन उत्पीड़न के नए-नए मामले समाने आ रहे हैं। मोदी सरकार में पूर्व विदेश राज्य मंत्री व वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर पर भी दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिसके चलते उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
#MeToo पर बोले राज ठाकरे, मनसे के पास आएं महिलाएं तो आरोपियों को सिखाएंगे सबक

वहीं माना जा रहा है कि महिलाओं के यौन शोषण मामले में घिरे एमजे अकबर को राज्य सभा सदस्य के पद से भी हाथ धोना पड़ सकता है। अकबर मध्य प्रदेश से सांसद है और वहां के नेता चाहते हैं कि उनसे राज्यसभा से इस्तीफा लिया जाना चाहिए। दरअसल, इसके पीछे एक कारण मध्यप्रदेश में 28 नवंबर होने जा रहे विधानसभा चुनाव भी माने जा रहे हैं। यहां भाजपा का बड़ा दांव लगा है और आलाकमान किसी भी स्थिति में कोई खतरा उठाने को तैयार नहीं है। आपको बता दें कि भाजपा में शामिल होने के बाद अकबर को 2016 में राज्यसभा भेजा गया था।
यूपीए तक पहुंची MeToo की आंच, महिला रिपोर्टर ने लगाया पूर्व केंद्रीय मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप

दरअसल, पिछले कई दिनों से इस्तीफे की संभावना से इनकार करने वाले अकबर ने 67 वर्षीय अकबर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनका इस्तीफा भाजपा पर विपक्ष के दबाव के चलते माना जा रहा है। अकबर प्रकरण को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार को निशाना बना रहा था। लेकिन अकबर के विदेश दौर पर होने के चलते उन पर कोई कार्रवाई कर पाना भाजपा के लिए मुश्किल साबित हो रहा था।

Home / Political / #MeToo: कुर्सी गंवाने के बाद राज्यसभा से भी जाएगी अकबर की सीट? मानहानि मामले में सुनवाई आज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.