आपको बता दें कि सोनल केलॉग नाक की महिला पत्रकार ने यूपीए-I सरकार में बड़ा मंत्रालय संभाल रहे एक नेता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि उसने किसी नेता का नाम लिए बिना यह खुलासा किया। महिला पत्रकार ने बताया कि मीडिया इंडस्ट्री में महिलाओं को किन हालातों से गुजरना पड़ता है, खासकर तब जब वो आउट डोर रिपोर्टिंग पर जाती हैं। दरअसल, अहमदाबाद निवासी केलॉग को गुजरात में एक अंग्रेजी का अखबार बंद होने के बाद 2006 में दिल्ली आना पड़ा था।