24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / समाज का संगठित, शिक्षित और संस्कारवान बनना ही उज्ज्वल भविष्य का आधार : सीएम

समाज का संगठित, शिक्षित और संस्कारवान बनना ही उज्ज्वल भविष्य का आधार : सीएम

भिलोडा. हिम्मतनगर. आंजणा (चौधरी) पटेल समाज सेवा मंडल द्वारा साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर तहसील के करणपुर स्थित श्री अर्बुदा संस्कारधाम में श्री अर्बुदा माता के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूर्णाहुति समारोह मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को संपन्न हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 24 Nov 2026, 10:26 PM IST

A United, Educated, and Cultured Society Is the Foundation of a Bright Future: CM

श्री अर्बुदा माता के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को संबो​धित करते मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल।

भिलोडा. हिम्मतनगर. आंजणा (चौधरी) पटेल समाज सेवा मंडल द्वारा साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर तहसील के करणपुर स्थित श्री अर्बुदा संस्कारधाम में श्री अर्बुदा माता के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूर्णाहुति समारोह मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक महोत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन शक्ति और सामूहिक संकल्प का संगम है। समाज संगठित, शिक्षित और संस्कारवान बने यही उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
उन्होंने कहा कि धर्मस्थल आस्था के केंद्र हैं। श्री अर्बुदा माता के साथ संत शिरोमणि रामजी बावजी, नाथु बावजी और जेसिंग बावजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समाज के लिए आध्यात्मिक गौरव का विषय है। साबरकांठा और अरवल्ली जिले के 380 गांवों में रहने वाले समाज के परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने में श्री अर्बुदा संस्कारधाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और रचनात्मक गतिविधियों की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने नशामुक्त भारत के संकल्प में भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने ‘आंजणा अस्मिता’ स्मृति ग्रंथ का विमोचन किया।

शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण : चौधरी

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कहा कि समाज की प्रगति में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

हर क्षेत्र में महिलाओं की समान भागीदारी पर जोर

दीव-दमण के प्रशासक प्रफुल पटेल ने संस्कारधाम में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार के लिए पुस्तकालय जैसी सुविधाएं विकसित करने के विचार की सराहना की। उन्होंने सामाजिक एकता बनाए रखने और महिलाओं को हर क्षेत्र में समान भागीदारी देने पर जोर दिया।
समारोह में मुख्यमंत्री ने श्री अर्बुदा रथ के सारथी एवं मंडल के महामंत्री केशुभाई पी. पटेल (मोटा कोटड़ा वाले) का सम्मान किया। रथ के अन्य सारथियों रघुभाई पटेल और फलजीभाई पटेल को भी सम्मानित किया गया।