24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, ट्रॉली पलटी, कच्छ जिले में हाजीपीर रोड पर ढोरो गांव के पास हादसा

ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, ट्रॉली पलटी, कच्छ जिले में हाजीपीर रोड पर ढोरो गांव के पास हादसा

जामनगर. कच्छ जिले में हाजीपीर रोड पर ढोरो गांव के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 24 Nov 2026, 9:58 PM IST

Three dead in truck-tractor collision; trailer overturns near Dhoro village on Hajipir Road in Kutch district.

ट्रक से टक्कर में पलटी ट्रॉली।

जामनगर. कच्छ जिले में हाजीपीर रोड पर ढोरो गांव के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ढोरो गांव के पास से गुजर रहे एक ट्रैक्टर और ट्रक के बीच अचानक टक्कर हुई। हादसे में ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई और दोनों वाहनों को नुकसान हुआ।
हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई। खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुटे।
घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, मृतकों की पहचान, वे किस गांव के रहने वाले थे और हादसे के समय दोनों वाहनों में कितने लोग सवार थे, इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आई।

दो बाइकों की टक्कर में शादी से 8 दिन पहले युवक की मौत, जूनागढ़ के मालिया हाटीना क्षेत्र में हादसा

राजकोट. जूनागढ़ जिले के मालिया हाटीना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में शादी से 8 दिन पहले युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 साल के दिग्विजयसिंह सिसोदिया के रूप में हुई, वह सीआइएसएफ में जवान के रूप में कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, शादी के सिलसिले में वे छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए युवक की आगामी 2 दिसंबर को उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से महज 8 दिन पहले ही सड़क हादसे में उनकी मौत होने से परिजनों और रिश्तेदारों में शोक व्याप्त हो गया।
हादसे में 18 साल का युवक राजवीर भलगरिया भी गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना मिलते ही मालिया हाटीना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव व घायल युवक को पास के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू की।

ट्रेन की चपेट में आने से दो शेरनियों की मौत, राजकोट जिले की जेतपुर तहसील में वावड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

राजकोट. जिले की जेतपुर तहसील में वावड़ी और खीरसरा गांव के बीच वावड़ी रेलवे स्टेशन के पास भावनगर-पोरबंदर लोकल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दो शेरनियों की मौत हो गई। सोमवार रात करीब 8:30 बजे हुई इस घटना में ट्रेन की टक्कर लगने से दोनों शेरनियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, वावड़ी रेलवे स्टेशन और खीरसरा गांव के बीच रेलवे ट्रैक से भावनगर-पोरबंदर लोकल पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान दो शेरनियां अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शेरनियों की उम्र करीब तीन वर्ष बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। राजकोट रेंज के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) युवराजसिंह झाला सहित अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। दोनों शेरनियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा। रेलवे ट्रैक पर दो शेरनियों की मौत की घटना सामने आने से वन्यजीव प्रेमियों में रोष व्याप्त है।