मुंबई। '#MeToo' कैंपेन में बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियों नाना पाटेकर, सुभाष घई और आलोक नाथ के बाद अब फिल्म निर्माता साजिद खान का नाम भी जुड़ गया है। 'हाउसफुल' और 'हे बेबी' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके साजिद खान पर उनकी फीमेल असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी अरोरा ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। सलोनी का आरोप है कि साजिद ने इंटरव्यू के दौरान उनसे अश्लील सवाल पूछे थे। सलोनी ने आरोप लगाया है कि साल 2011 में जब साजिद उनका इंटरव्यू ले रहे थे तो इस दौरान उनसे सेक्स से जुड़े कई सवाल पूछे थे। ऐसे सवालों को सुनकर वह काफी असहज हो गई थी। हालांकि बाद में इन सवालों के जवाब दिए बना ही नौकरी मिली गई थी।