नई दिल्ली। #MeToo कैंपेन के घेरे में आई बॉलीवुड की कई हस्तियों के बाद जानी-मानी एक्ट्रेस और फिल्मकार नंदिता दास के पिता पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। अभिनेत्री नंदिता दास के पिता जतिन दास मशहूर पेंटर हैं। आपको बता दें कि नंदिता दास का नाम उन बड़ी शख्सियतों में शुमार हैं, जिन्होंने #MeToo कैंपेन का खुलकर समर्थन किया है। अब चूंकि खुद उनके पिता पर यौन उत्पीड़न जैसे आरोप लगे हैं, ऐसे में यह मामला कई मायने में गंभीर हो गया है।