scriptमहाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए संजय निरुपम, मिलिंद देवड़ा को मिली कमान | Milind Deora appointed as the President of Mumbai Congress president | Patrika News
राजनीति

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए संजय निरुपम, मिलिंद देवड़ा को मिली कमान

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से संजय निरुपम की विदाई
लोकसभा चुनाव लड़ेंगे संजय निरुपम
मिलिंद देवड़ा को महाराष्ट्र में मिली कांग्रेस की कमान

Mar 25, 2019 / 07:56 pm

Kaushlendra Pathak

milind deor nad sanjay nirupam

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले अध्यक्ष पद से हटाए गए संजय निरुपम, मिलिंद देवड़ा को मिली कमान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने अचानक संजय निरुपम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह मिलिंद मुरली देवड़ा को महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1110179930862686208?ref_src=twsrc%5Etfw
मिलिंद देवड़ा बने महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष

जानकारी के मुताबिक, संजय निरुपम मुंबई नॉर्थ वेस्ट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, इस मामले को लेकर संजय निरुपम की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। लेकिन, इस बदलाव से महाराष्ट्र की राजनीति में हलच मच गई है। दरअसल, कांग्रेस ने महाराष्ट्र और ओडिशा के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में संजय निरुपम का भी नाम शामिल किया गया है। साथ ही यह भी आदेश जारी किया गया है कि तत्काल प्रभाव से संजय निरुपम को अध्यक्ष पद से हटाया जा रहा है। उनकी जगह मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र कांग्रेस की कमान संभालेंगे।
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए संजय निरुपम, मिलिंद देवड़ा को मिली कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो