scriptटाइटेनिक जहाज में विराजमान होंगी मां जगदम्बा | Mother Jagdamba to sit in Titanic ship | Patrika News
भोपाल

टाइटेनिक जहाज में विराजमान होंगी मां जगदम्बा

शरदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू, भव्य पंडाला होंगे आकर्षण का केन्द्र
 

भोपालOct 07, 2018 / 12:49 pm

Rohit verma

navratri

टाइटेनिक जहाज में विराजमान होंगी मां जगदम्बा

भोपाल/मंडीदीप. शहर में दुर्गा उत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दर्जन भर से ज्यादा स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल तैयार हो रहे हैं। इनमें आकर्षण का केन्द्र टाइटैनिक जहाज होगा। सतलापुर मुख्य चौराहे पर आयोजन समिति द्वारा टाइटैनिक जहाज में मां दुर्गा की स्थापना की जाएगी। यहां इंदौर की विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र होगी। शहर में दुर्गा उत्सव आयोजन समितियों द्वारा गुफा और देश के नामी मंदिरों की कलाकृतियों पर आधारित पंडाल तैयार किए जा रहे हैं।

औद्योगिक शहर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस कॉलोनी स्थित अद्र्धनारीश्वर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आकर्षक पंडाल सजाया जा रहा है। इसमें इंदौर की प्रसिद्ध विद्युत साज सज्जा के साथ मां दुर्गा की 14 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। लायंस पार्क, पटेल नगर, दुर्गा चौक, स्टेशन रोड, मंगल बाजार, गणेश चौक, गांधी चौक, शुक्रवार बाजार सतलापुर सहिज करीब एक दर्जन स्थानों पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं।

 

सजीव झांकी होगी आकर्षण का केन्द्र
नवरात्र में ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी संस्थान की बहनों द्वारा गणेश चौक स्थित रामलीला मैदान में मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की सजीव झांकी सजाई जाती है। झांकी में मां के रूपों में विराजमान कन्याएं एकाग्रता और स्थिरता के साथ बैठती हैं। इसके अलावा संस्थान द्वारा धार्मिक गीतों पर रासलीला का आयोजन भी विशेष आकर्षण होता है।

निकालेंगे ध्वज यात्रा
युवा मां बीजासन धाम सलकनपुर तक ध्वज यात्रा निकालेंगे। यात्रा के संयोजक और पोलाह पंचायत के पूर्व सरपंच महेन्द्र मैथिल ने बताया, यात्रा 12 अक्टूबर को सुबह 8 बजे मंडीदीप से रवाना होगी। समापन 13 को मां के दर्शन के साथ होगा। यात्रा में 3 हजार युवा शामिल होंगे।

खेड़ापति मंदिर में विशेष इंतजाम : मंदिर में जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम होंगे। सुबह 4 बजे से श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष चतुरनारायण साहू ने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो