scriptमहाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बने नाना पटोले, 1 दिन पहले दिया था स्पीकर पद से इस्तीफा | Nana Patole, who was made the Maharashtra Congress President, had resigned from the post of Assembly Speaker 1 day ago. | Patrika News
राजनीति

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बने नाना पटोले, 1 दिन पहले दिया था स्पीकर पद से इस्तीफा

इस्तीफा देने के एक दिन बाद बने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष।
2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी में हो गए थे शामिल।

नई दिल्लीFeb 05, 2021 / 04:00 pm

Dhirendra

nana patole

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में लौट आए थे।

नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व स्पीकर नाना पटोले को शुक्रवार को राज्य कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उन्होंने एक दिन पहले स्पीकर पद से इस्तीफा दिया था। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सकोली से विधायक पटोले को राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट की जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1357625180953038848?ref_src=twsrc%5Etfw
हाल ही में बालासाहेब थोराट की अध्यक्षता में कांग्रेस मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मिला था। पटोले ने दिल्ली में पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। तभी से उनका नाम राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए वह चर्चा में थे।
बता दें कि नाना पटोले भंडारा-गोंडल निर्वाचन क्षेत्र से 2014 में सांसद चुने जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में वह कांग्रेस में वापस आ गए। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष तब बनाया गया जब महाराष्ट्र विकास अगाड़ी गठबंधन ने पिछले साल सरकार बनाई थी। बता दें कि कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ सत्ता साझा करती है।

Home / Political / महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बने नाना पटोले, 1 दिन पहले दिया था स्पीकर पद से इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो