scriptनवीन पटनायक ने दुर्योधन मांझी की घर वापसी पर जताई खुशी, कहा- पार्टी को मिलेगी मजबूती | Naveen Patnaik happy Duryodhan Manjhi return home bjd will get strong | Patrika News
राजनीति

नवीन पटनायक ने दुर्योधन मांझी की घर वापसी पर जताई खुशी, कहा- पार्टी को मिलेगी मजबूती

पांच साल बाद घर वापस लौटे पूर्व विधायक मांझी
ओडिशा के सीएम ने जताई खुशी
नवीन पटनायक ने कहा पार्टी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्लीMar 24, 2019 / 11:27 am

Dhirendra

manjhi

नवीन पटनायक ने दुर्योधन मांझी की घर वापसी पर जताई खुशी, कहा- पार्टी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली। ओडिशा के भाजपा नेता और पूर्व बीजू जनता दल विधायक दुर्योधन मांझी ने भारतीय जनता पार्टी को झटका देकर फिर से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का हाथ थाम लिया है। शनिवार को घर वापसी करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेडी की जीत सुनिश्चित करने का काम करूंगा।
अमित शाह ने पित्रोदा के बयान पर राहुल गांधी से पूछे 5 सवाल

पार्टी को मिलेगी मजबूती

बीजू जनता दल के प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चुनाव के मौके पर मांझी की घर वापसी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दुर्योधन मांझी की घर वापसी से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इससे लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को मजबूती मिलेगी।
भाजपा के ‘शत्रु’ का पटना साहिब से पत्ता साफ, मोदी का विरोध पड़ा महंगा

भाजपा नेतृत्व से नाराज

2014 में बीजेडी से इस्तीफा देकर दुर्योधन मांझी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वह पिछले पांच सालों से ओडिशा में भाजपा के लिए काम कर रहे थे। खरियार विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से वह नाराज चल रहे थे। भाजपा ने खरियार विधानसभा सीट से पार्टी के पूर्व विधायक हितेश बगार्ती की पत्नी रीता को टिकट दिया है।
इससे नाराज दुर्योधन मांझी ने भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया है। बता दें कि 2014 में बीजेडी से टिकट न मिलने पर दुर्योधन मांझी ने भाजपा का दामन थामा था। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ होगा। यहां पर 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1109610232551034881?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / नवीन पटनायक ने दुर्योधन मांझी की घर वापसी पर जताई खुशी, कहा- पार्टी को मिलेगी मजबूती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो