
सिद्धू का फिर दिखा पाक प्रेम, बोले- करतारपुर के बाद अब खोला जाए फिरोपुर का हुसैनीवाला बार्डर
फिरोजपुर। कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पाक प्रेम एक बार फिर से सामने आया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि श्री करतारपुर कॉरिडोर के बाद वे चाहते हैं कि फिरोजपुर का हुसैनीवाला बार्डर भी दोनों देशों के लोगों के लिए खोल दिया जाए। इसके लिए वे प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि पाकिस्तान के साथ रिश्ते मधुर हो।
करतारपुर का 45 फीसद काम पाक ने किया पूरा
बता दें कि सिद्धू वर्ल्ड वेटलैंड डे पर हरिके वेटलैंड में हुए वर्ड फेस्टिवल पर बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए थे। यहां पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से करतारपुर कॉरिडोर का 45 फीसदी काम पूरा हो गया है। सिद्धू ने कहा कि जिस तरह से दोनों देशों ने करतारपुर कोरिडोर के लिए आपसी सहमति दिखाई उसी तरह से जल्द ही फिरोजपुर का हुसैनीवाला व अमृतसर बार्डर भी आम लोगों के लिए खोला जाए। उनके जीवन की यही सपना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके जीवन का यही सपना है कि करतारपुर की 104 एकड़ जमीन पर बाबा नानक खेती करते थे उस जमीन पर फसल बीज कर श्रद्धालुओं को लंगर बांटा जाए।
हरिके वेटलैंड के लिए सिद्धू ने किए कई घोषणाएं
आपका बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने हरिके वेटलैंड को विकसित करने के लिए 16 प्वाइंटों पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को घडियाल देंगे और वहां से बदले में 150 इंडस डाल्फिन लेकर आएंगे। इससे दोनों मुल्कों में रिश्ते बेहतर होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वेटलैंड इंडस डाल्फिन को स्टेट फिश घोषित किया है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
3 Feb 2019, 8:47 PM IST
Published on:
3 Feb 2019, 6:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.