25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धू ने पीएम मोदी और इमरान को अचानक लिखी चिट्ठी, इस अहम मुद्दे से करवाया अवगत

नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय पीएम और पाक पीएम को चिट्ठी लिखी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 21 Jan 2019, 1:22 PM IST

sid

सिद्धू ने पीएम मोदी और इमरान को अचानक लिखी चिट्ठी, इस अहम मुद्दा से करवाया अवगत

नई दिल्ली। पाकिस्तान यात्रा को लेकर चर्चा में रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सिद्धू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान को अचानक एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने दोनों देशों में गुरु नानक देव जी से संबंधित स्थानों के पुरातन और विरासती रूप को बनाए रखने की सलाह दी है।

सिद्धू ने भारतीय पीएम और पाक पीएम को पत्र लिखा

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पत्र में दोनों देशों के पीएम से अनुरोध किया है कि गुरु नानक देव की चरण स्थली करतारपुर साहिब और डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा साहिब और इनके पास के इलाकों की पवित्रता और पुरातन रूप को हू-ब-हू बरकरार रखा जाए। इन स्थानों को विरासती गांव का दर्जा दिया जाए। सिद्धू ने अपने पत्रों में कहा है कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मद्देनजऱ दोनों मुल्कों की सरकारों की तरफ से कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए योजनाबंदी की जा रही है। गुरु साहिब से संबंधित स्थानों का विकास ऐसे ढंग से किया जाए ताकि उस जगह की महत्ता, पवित्रता और पुरातनता भंग न हो।

पीएम से सिद्धू ने की यह अपील

सिद्धू ने दोनों पीएम से अपील की जिस धरती को गुरु नानक ने इतनी मेहनत और सिद्दत से सींचा है, उस पर कोई निर्माण कार्य न किया जाए। बल्कि, वहां जैविक खेती की जाए। उन फसलों का लंगत तैयार करके संगत को छकाया जाए। सिद्धू ने मांग की कि इस स्थान के दर्शनों के लिए आने वाली संगत को वाहनों का बिल्कुल भी प्रयोग न करने दिया जाए। हालांकि, सिद्ध के खत का अभी तक पीएम की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।