scriptहेमंत सोरेने के झारखंड के ‘बिहारीकरण’ वाले बयान पर नीतीश कुमार का जवाब, कहा- ‘अलग होने के बाद भी हम भाई जैसे हैं’ | nitish kumar reply hemant soren statement jharkhand me biharikaran | Patrika News
नई दिल्ली

हेमंत सोरेने के झारखंड के ‘बिहारीकरण’ वाले बयान पर नीतीश कुमार का जवाब, कहा- ‘अलग होने के बाद भी हम भाई जैसे हैं’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (bihar cm nitish kumar) ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (jharkhand cm hemant soren) के ‘झारखंड में बिहारीकरण की अनुमति नहीं’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। नीतीश कुमार ने कहा कि हम आप अलग हो गए तो क्या, अभी भी हम आपसे प्यार करते हैं।

नई दिल्लीSep 20, 2021 / 04:41 pm

Nitin Singh

बिहार सीएम नीतीश कुमार

बिहार सीएम नीतीश कुमार

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (bihar cm nitish kumar) ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (jharkhand cm hemant soren) के ‘झारखंड में बिहारीकरण की अनुमति नहीं’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। नीतीश कुमार ने कहा कि हम आप अलग हो गए तो क्या, अभी भी हम आपसे प्यार करते हैं। अभी भी बिहार और झारखंड तो दो भाई हैं, अलग कैसे हो सकते हैं, हम तो अभी भी उन्हें अपना मानते हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2000 में बिहार दो हिस्सों में बंट गया था, इसके बावजूद बिहार और झारखंड के लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
नीतीश बोले- बिहार-झारखंड है एक परिवार

नीतीश कुमार (nitish kumar) ने कहा कि मुझे नहीं पता कि लोग राजनीतिक रूप से क्या कहते हैं, लेकिन झारखंड अलग होने के बावजूद हमें उनसे प्यार है और झारखंड के लोग भी बिहार वालों को पंसद करते हैं। बिहार के लोगों की झारखंड वासियों के प्रति गलत भावना नहीं है। नीतीश ने कहा कि बिहार-झारखंड एक ही परिवार के हैं। लोग राजनीति को ध्यान में रखते हुए बोलते रहते हैं, ये बात हम नहीं मानते।
बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (hemant soren) ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में कहा कि बिहार से झारखंड के अलग होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने अपनी क्षेत्रीय और आदिवासी भाषाओं के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। यह लड़ाई सिर्फ एक अलग राज्य के लिए नहीं थी बल्कि आदिवासियों के अस्तित्व की लड़ाई थी।
यह भी पढ़ें

चिराग पासवान को आज लगेगा बड़ा झटका, लोजपा छोड़ जेडीयू में शामिल होंगे सैंकड़ों नेता-कार्यकर्ता

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि वे किसी भी हाल में झारखंड के ‘बिहारीकरण’ की अनुमति नहीं देंगे। जो मगही या भोजपुरी बोलते हैं, वे प्रभुत्वशाली व्यक्ति हैं, ऐसा नहीं होगा। इसके जवाब में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (bihar cm nitish kumar) ने कहा कि अगर बिहार की भाषा के प्रति तल्ख टिप्पणी कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोई राजनीतिक फायदा उठाना चाहते है तो वह उठाते रहें, हम ऐसा नहीं मानते। हमारा मानना है कि अलग होने के बाद हम एक हैं और दो भाइयों जैसे हैं।

Home / New Delhi / हेमंत सोरेने के झारखंड के ‘बिहारीकरण’ वाले बयान पर नीतीश कुमार का जवाब, कहा- ‘अलग होने के बाद भी हम भाई जैसे हैं’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो