scriptचिराग पासवान को आज लगेगा बड़ा झटका, लोजपा को छोड़ JDU में शामिल होंगे सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता | hundreds of ljp leaders joining jdu leaving chirag paswan today | Patrika News

चिराग पासवान को आज लगेगा बड़ा झटका, लोजपा को छोड़ JDU में शामिल होंगे सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता

locationनई दिल्लीPublished: Sep 20, 2021 01:27:04 pm

Submitted by:

Nitin Singh

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (chirag paswan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान (chirag paswan) की कोर कमेटी के सदस्य रह चुने विनोद कुमार के साथ सैंकड़ों नेता और कार्यकर्ता आज जेडीयू में शामिल होंगे।

चिराग पासवान

चिराग पासवान

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (chirag paswan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिता रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के निधन के बाद पहले पार्टी दो-फाड़ (LJP Split) हो गई, फिर एक-एक कर कई अपनों ने बगावत कर दी। पार्टी के आधार स्‍तंभ रहे कई नेता अब चिराग के विरोधी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के हाथ मजबूत कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि आज लोजपा के कई नेता और कार्यकर्ता जदयू में शामिल होंगे।
दोपहर 3 बजे जदयू में शामिल होंगे लोजपा नेता

दरअसल, चिराग पासवान (chirag paswan) की कोर कमेटी के अहम सदस्‍य माने जाने वाले पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह (Ex MLC Vinod Kumar Singh) ने सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होने की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार सिंह आज दोपहर 3 बजे सौ से अधिक समर्थकों के साथ जेडीयू में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए जेडीयू कार्यालय (jdu office) में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
ललन सिंह की मौजूदगी में मिलन समारोह

जानकारी के मुताबिक आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) की मौजूदगी में मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मिलन समारोह में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) सहित राज्य के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। चिराग पासवान की कोर कमेटी के सदस्य रहे विनोद सिंह का दावा है कि इसमें पार्टी के मधुबनी जिलाध्यक्ष बचनू मंडल के नेतृत्व में पूरी जिला इकाई जेडीयू में शामिल होने जा रही है।
विनोद सिंह बोले- लोजपा में आना बड़ी गलती

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विनोद सिंह (vinod singh) बीते कई दिनों से नाराज चल रहे हैं। वहीं विनोद सिंह का कहना है कि चिराग पासवान की एलजेपी (ljp) को अपराधी चला रहे हैं, जिससे उन्‍हें घुटन हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) को छोड़कर लोजपा नें आना उनकी सबसे बड़ी भूल थी और अब वे घर वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि विनोद ने चिराग पासवान के बारे में खुलकर कुछ भी नहीं कहा।
यह भी पढ़ें

28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार

गौरतलब है कि विनोद कुमार सिंह लंबे समय तक लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। इसके साथ ही वे चिराग पासवान की कोर टीम के अहम सदस्य रहे। विनोद सिंह ने एलजेपी के टिकट पर 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके पहले वे 2009 से 2015 तक स्थानीय प्राधिकार कोटे से जेडीयू के विधान पार्षद (JDU MLC) रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो