वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने भी राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में हत्याएं, मुठभेड़ और फिरौती की घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है और व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी संभाल रहे लोग अपनी भूमिका निभाने में नाकाम हैं। पायलट ने कहा कि नशे, अवैध हथियारों, फिरौती और हत्याओं पर रोक लगाने के लिए व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर से संभालने का समय आ गया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता व्यवस्था बदलने का काम करेगी।