Raigad Political Dispute: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीच विवाद फिर सामने आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य संतोष बैलमारे ने कर्जत-खालापुर से शिवसेना विधायक महेंद्र थोरवे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बैलमारे ने इस मामले में खालापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्रियों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।