2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश मंत्रालय का बयान, SCO समिट में नहीं मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी और पाक PM इमरान खान

14-15 जून को किर्गिस्तान में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन समिट 2017 एससीओ समिट में नवाज शरीफ और पीएम मोदी के बीच हुई थी मुलाकात अब तक पाक पीएम इमारान खान से नहीं मिले हैं पीएम मोदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 6 Jun 2019, 6:59 PM IST

imran khan and narendra modi

गृह मंत्रालय का बयान, SCO में नहीं मिलेंगे मोदी और पाक PM इमरान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14-15 जून को होने वाली शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन ( SCO ) समिट में हिस्सा लेने किर्गिस्तान जाएंगे। हालांकि विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच कोई मुलाकात नहीं होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत-पाक प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाकात को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

भारत-पाक PM के बीच कोई वार्ता नहीं

गुरुवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए रवीश कुमार ने बताया कि भारत-पाक पीएम के बीच मुलाकात को लेकर कोई तैयारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश सचिव व्यक्तिगत कारणों से भारत आए थे। उनके साथ कोई मीटिंग तय नहीं थी।

2017 में नवाज शरीफ से मिले थे पीएम मोदी

दरअसल, कयास लगाए जा रहा थे कि किर्गिस्तान में होने वाली शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन समिट में पीएम मोदी और इमरान खान के बीच मुलाकात हो सकती है, लेकिन विदेश मंत्रालय ने सभी संभावनाओं से इनकार कर दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत और पाक के प्रधानमंत्री 2017 में एससीओ समिट के दौरान ही मिले थे। तब पाक के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पीएम मोदी के बीच कुछ मिनटों की अनाधिकारिक बातचीत हुई थी।

पीएम मोदी और इमरान खान के बीच अब तक मुलाकात नहीं

इमरान खान अगस्त, 2018 में पाक के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने कई बार मोदी से मिलने की मंशा जताई। हालांकि, जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद से भारत पाक के साथ किसी तरह की आधिकारिक बातचीत में शामिल नहीं हो रहा है।

भारत का कहना है कि द्विपक्षीय वार्ता और आतंक साथ-साथ नहीं चल सकते, इसलिए पाक को बातचीत के लिए आतंक का साथ देना बंद करना होगा। वहीं, पुलवामा हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच और तनाव बढ़ गया है।

पीएम मोदी ने साफ कहा है कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इतना ही नहीं पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में पाक को निमंत्रण भी नहीं भेजा गया था। इमरान खान ने फोन पर ही पीएम मोदी को जीत की बधाई दी थी।