scriptओडिशा: कांग्रेस ने श्रीकांत जेना ओर सागरिया को निकाला, पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप | odisha congress expels srikant jena and krushna sagaria for anti party | Patrika News
राजनीति

ओडिशा: कांग्रेस ने श्रीकांत जेना ओर सागरिया को निकाला, पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता श्रीकांत जेना को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही पूर्व विधायक कृष्णा चंद सागरिया को भी पार्टी से निकाल दिया गया है।

नई दिल्लीJan 20, 2019 / 02:33 pm

Mohit sharma

srikant jena

ओडिशा: कांग्रेस ने श्रीकांत जेना ओर सागरिया को निकाला, पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता श्रीकांत जेना को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही पूर्व विधायक कृष्णा चंद सागरिया को भी पार्टी से निकाल दिया गया है। कांग्रेस के ओडिशा प्रदेश के अनुशासन समिति के संयोजक आनंद प्रसाद सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की सिफारिश पर दोनों नेताओं को पार्टी से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों ही नेताओं पर पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में भाग लेने का आरोप है।

गुजरात: मां से मिलने घर पहुंचे पीएम मोदी, परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय

दोनों ने ही मीडिया में पार्टी खिलाफ बयान दिया

कांग्रेस नेता सेठी ने कहा कि जेना और सागरिया दोनों ने ही मीडिया में पार्टी खिलाफ बयान दिया था। सार्वजनिक तौर पर दिए गए ऐसे बयानों से कांग्रेस की छवि खराब होती है। इसके चलते दोनों को ही कांग्रेस प्राथमिक सदस्यता से हटाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही दोनों पर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ भी बयानबाजी करने का आरोप है।

सिद्धू की पत्नी नवजोत ने दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत, इन सीटों से टिकट मिलने की जताई इच्छा

यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था

आपको बता दें कि कोरापुट सीट से विधायक रहे सागरिया को यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। इससे पहले ओडिशा में कुंडुली दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ न मिलने से नाराज सागिरया ने पिछले वर्ष नवंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें कि सागरिया उस समय भी अचानक चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक की खुलेआम आलोचना की थी। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस के सुंदरगढ़ से विधायक जोगेश सिंह को पार्टी ने निलंबित कर दिया था। जोगेश पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था।

Home / Political / ओडिशा: कांग्रेस ने श्रीकांत जेना ओर सागरिया को निकाला, पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो