राजनीति

आजम खान पर संसद में हंगामाः सांसदों की मांग, माफी मांगें या फिर निलंबित किया जाए

Parliament LIVE अपनी टिप्पणी पर घिरे SP MP AzamKhan
Lok Sabha MP demand Azam Khan suspansion
All Party MP ने की माफी की मांग

नई दिल्लीJul 26, 2019 / 01:00 pm

धीरज शर्मा

नई दिल्ली। लोकसभा ( Lok Sabha ) में आजम खान ( SP MP Azam Khan ) की विवादित टिप्पणी पर शुक्रवार को एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया। सदन में मौजूद तमाम दलों की महिला सांसदों ने आजम खान के बयान पर कड़ एतराज जताया। सभी सांसदों ने स्पीकर से ( Lok Sabha MP demand Azam Khan suspansion ) आजम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ( bjp leader smriti irani ) ने कहा कि अब तक संसदीय कार्यवाही के दौरान किसी ने भी इस तरह की हिमाकत नहीं की। आजम खान आए दिन महिलाओं को गलत टिप्पणी करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने महिला पर गलत टिप्पणी की और फिर सदन से चले गए। ऐसे में उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर देनी चाहिए।
आजम खान की बढ़ सकती है मुश्किल, रमा देवी ने की सदस्यता खत्म करने की मांग

https://twitter.com/ANI/status/1154652382049030145?ref_src=twsrc%5Etfw
निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने सपा सांसद आजम खान की टिप्पणी को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा किसी को भी महिलाओं का अपमान करने का अधिकार नहीं है। आजम खान के खिलाफ इस अभद्र टिप्पणी को लेकर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
 

https://twitter.com/ANI/status/1154650016407072768?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेसः महिलाओं का सम्मान होना चाहिए
कांग्रेस की ओर से अधीर रंजन चौधरी ने भी आजम खान के बयान पर कड़ा विरोध जताया। सांसद अधीर रंजन ने कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। संसदीय कमेटी की जो कार्रवाई करेंगे हमें मंजूर होगी।
 

https://twitter.com/ANI/status/1154648320347901952?ref_src=twsrc%5Etfw
रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम खान ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। आजम खान माफी मांगें वरना उनके सदन से निलंबित किया जाए।

 

https://twitter.com/ANI/status/1154648256707801093?ref_src=twsrc%5Etfw
मिमी चक्रवर्ती
टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी सदन में आजम खान की टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि महिला का अपमान करने के लिए उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
 

https://twitter.com/ANI/status/1154646952589631488?ref_src=twsrc%5Etfw
कन्नीमोझी
डीएमके सांसद कन्नीमोझी ने भी आजम खान की ओऱ से रमा देवी पर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी महिला के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना निंदनीय है।
 

कारगिल विजय दिवस: आर्मी चीफ की चेतावनी, गलती दोहराने का दुस्साहस न करे पाकिस्तान

संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वह शेर कुटिल था और भाव भी अच्छे नहीं था, यह सदस्य सदन के बाहर भी महिलाओं का ऐसे ही अपमान करते आए हैं।
उन्हें ऐसी सजा मिले जिससे महिला सांसद के अपमान की किसी की हिम्मत न हो, इसके लिए आप सभी दलों की बैठक बुलाकर फैसला कीजिए।

एनसीपी की सुप्रिया सुले ने आजम के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी भाषा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आने वाली पीढ़िया इसका पालन करेंगे, उन्होंने कहा कि किसी को भी सदन में किसी महिला के बारे में ऐसी टिप्पणी का हक नहीं है।

Home / Political / आजम खान पर संसद में हंगामाः सांसदों की मांग, माफी मांगें या फिर निलंबित किया जाए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.