
नई दिल्ली। रामपुर से सांसद आजम खान ( SP MP Azam Khan ) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोकसभा में बीजेपी सांसद रमा देवी ( BJP MP Rama Devi ) पर उनकी ओर से की गई टिप्पणी मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। बीजेपी सांसद रमा देवी ने ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान को लोकसभा में रहने का कोई अधिकारी नहीं है।
दरअसल लोकसभा ( Lok Sabha ) में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने सदन की अध्यक्षता कर रहीं BJP सांसद रमा देवी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आजम खान की इस टिप्पणी के बाद संसद में जमकर हंगामा भी हुआ था।
कर्नाटक: येदियुरप्पा आज शाम 6 बजे लेंगे शपथ, चौथी बार बनेंगे मुख्यमंत्री
रमा देवी ने की यह मांग
BJP सांसद रमा देवी ने समाजवादी पार्टी ( SP ) सांसद मोहम्मद आजम खान की ओर से की गई टिप्पणी पर कहा है कि..."उन्होंने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया... हम सभी जानते हैं कि उन्होंने जयाप्रदा जी के बारे में क्या कहा था... उन्हें लोकसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है... मैं स्पीकर जी से आग्रह करूंगी कि उन्हें बर्खास्त किया जाए, आज़म खान को माफी मांगनी होगी।"
यह है पूरा मामला
लोकसभा में गुरुवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान सपा सांसद आजम खान ने स्पीकर की कुर्सी पर बैठीं बीजेपी सांसद रमा देवी को लेकर टिप्पणी कर दी। आजम खान ने अपनी बात की शुरुआत एक शेर ...तू इधर-उधर की ना बात कर...के जरिये की।
इसके बाद आजम खान ने जो कहा उसको लेकर संदन में हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी के सांसदों ने आजम खान का जमकर विरोध किया।
संसद की कार्यवाही से हटाई टिप्पणी
इसके बाद रमा देवी ने आजम खान के शब्दों को संसद की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया।
...तो इस्तीफा देने को तैयार
जब मामले ने तूल पकड़ा तो आजम खान ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ भी ऐसा बोला हो जो सदन की कार्यवाही के लिए गलत हो तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। इसके बाद आजम खान सदन छोड़कर चले गए।
Published on:
26 Jul 2019, 12:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.