
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बड़ा अलर्ट ( weather update ) जारी किया है। शुक्रवार को उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई।
यही नहीं उत्तराखंड के 7 जिलों में तो ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert in Uttarakhand )भी जारी कर दिया गया।
आपको बता दें कि अब तक देशभर के कई इलाकों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। खास तौर पर बिहार, असम के कई क्षेत्र बाढ़ से बेहाल हैं।
इसके अलावा केरल, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से और गोवा में मानसून खासा सक्रिय है।
बिहार में 'जमीन और आसमान' से बरस रही मौत, बाढ़-बिजली से 160 से ज्यादा की गई जान
आज इन राज्यों में मेहरबान रहेगा मानसून
मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काइमेट के मुताबिक 26 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और उत्तर-पूर्वी बिहार के हिस्सों में मानसून जबरदस्त सक्रिय रहेगा।
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में अगले 36 घंटों लोगों के लिए काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने यहां के कई जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुातबिक अगले दो दिन प्रदेश में कई जिलों में मूसलाधार बारिश पड़ेगी। इनमें राजधानी देहरादून, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रशासन मुस्तैद
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बदरा जोरदार मेहरबान रहेंगे। यहां भी आने वाले दो दिन यहां भी मानसून सक्रिय रहेगा।
बिहार में गिरा तापमान, बारिश का अलर्ट
बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात के बाद भी मानसून की मेहरबानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार और गुरुवार को बारिश के बाद मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन के लिए अच्छी बारिश का संकेत दिया है।
आपको बता दें कि पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सीमांचल समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
Updated on:
26 Jul 2019, 12:31 PM IST
Published on:
26 Jul 2019, 7:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.