7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में Cockroach Janata Party के प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके का आया बयान, कहा- यह यहीं खत्म नहीं होता

Abhijeet Dipke Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नहीं हटाया गया, तो आंदोलन को देशभर में तेज किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 07, 2026

Cockroach Janata Party Protest

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में लिया भाग (Photo-X @abhijeet_dipke)

Cockroach Janata Party: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को परीक्षा गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया था। अब इसके एक दिन बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान को सात दिन में नहीं हटाया तो हमें जमीन पर अपना आंदोलन जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाया नहीं गया या उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन पूरे देश में फैलाया जाएगा।

उन्होंने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण आंदोलन बताया है। अभिजीत दीपके ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए, जो पहली बार किसी आंदोलन का हिस्सा बने और शिक्षा व्यवस्था से अपनी नाराजगी जताई।

अभिजीत दिपके ने कहा यह आंदोलन यहीं खत्म नहीं होगा। धर्मेंद्र प्रधान ने देश की एक पूरी पीढ़ी के साथ अन्याय किया है। अगर अगले सात दिनों में कार्रवाई नहीं हुई, तो हम सड़कों पर अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

देशभर में फैल सकता है आंदोलन

शनिवार को दिल्ली की भीषण गर्मी के बीच कई घंटों तक चले प्रदर्शन के बाद आयोजकों ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि हम सरकार को सात दिन का समय दे रहे हैं। या तो धर्मेंद्र प्रधान सम्मानपूर्वक इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से हटाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह आंदोलन पूरे देश में फैल जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की जरूरत है और इस बदलाव की शुरुआत अब हो चुकी है।

CJP की शुरुआत कैसे हुई?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की एक टिप्पणी के विरोध में ऑनलाइन अभियान के रूप में हुई थी। कुछ ही हफ्तों में इस संगठन के इंस्टाग्राम पर 2.2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स जुड़ गए। अब संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन देशव्यापी रूप लेगा।

BJP का पलटवार

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का युवा देश निर्माण और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन कुछ लोग उसे अपने हाथों की कठपुतली बनाना चाहते हैं।