scriptदिल्ली: PM मोदी, राहुल ने इंदिरा गांधी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की | PM Narendra Modi and Sonia Gandhi pay tribute to Indira Gandhi | Patrika News
राजनीति

दिल्ली: PM मोदी, राहुल ने इंदिरा गांधी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

PM मोदी और राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि

Nov 19, 2019 / 12:42 pm

Mohit sharma

ddd.png

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट किया कि हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

राहुल गांधी ने हिंदी में लिखे एक ट्वीट में कहा कि उनकी ‘प्यारी दादी’ एक सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी थीं।

महाराष्ट्र: भाजपा को शिवसेना की फटकार— NDA से निकालने वाले तुम कौन?

 

https://twitter.com/ANI/status/1196620680508297217?ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने कहा कि भारत को एक सशक्त देश के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी दिवंगत इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत शत नमन। कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पार्टी ने ट्वीट किया कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी को हम उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उनकी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प ने हमारे देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति में उनका योगदान हमेशा बना रहेगा।

महाराष्ट्र: शिवसेना प्रमुख संजय राउत का खुलासा- सरकार बनाने में इस वजह से हो रही देरी

 

https://twitter.com/narendramodi/status/1196625932280139776?ref_src=twsrc%5Etfw

इंदिरा गांधी का जन्म आज ही के दिन 1917 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनकी पत्नी व स्वतंत्रता सेनानी कमला नेहरू के घर हुआ था।

इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में हत्या होने तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की थी।

 

https://twitter.com/hashtag/IndiraGandhi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / दिल्ली: PM मोदी, राहुल ने इंदिरा गांधी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो