बिहार कांग्रेस में सियासी घमासान जारी, प्रदेश अध्यक्ष एमएम झा का हटना तय
- हार का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष झा पर फोड़ने की तैयारी।
- अभी तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से प्रदेश कांग्रेस नेताओं के बीच सियासी घमासान जारी है। माना जा रहा है कि हार का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा पर फूट सकता है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष झा का हटना तय है। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश समिति में भी बड़े पैमाने पर बदलाव तय माना जा रहा है। फिलहाल, प्रदेश अध्यक्ष एमएम झा को पद से हटाने का दबाव विरोधी गुट के लोग हाईकमान पर बनाए हुए हैं। दूसरी तरफ चुनावी हार के कारणों की समीक्षा जारी है। अभी तक किसी की इस मामले में जिम्मेदारी तय नहीं हुई है।
'चिराग' को हाथ में रखकर नीतीश के घर में आग लगाना चाहती है बीजेपी: कांग्रेस
टिकट बंटवारे के तरीके पर भी उठे सवाल
बता दें कि बिहार चुनाव में बीजेपी जहां 74 सीटों के साथ एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सामने आई वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़कर भी सिर्फ 19 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। जबकि 2015 में कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद 27 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के तौर तरीके को लेकर भी पार्टी के अंदर ही सवाल उठ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में भी कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ आवाज जोरदार तरीके से उठाई जाने लगी है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Political News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi