घायल जवानों से मिले गृहमंत्री
राजनाथ सिंह आर्मी बेस कैंप में जाकर घायल जवानों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। राजनाथ सिंह ने सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राजनाथ सिंह ने जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
पाकिस्तान और हुर्रियत नेताओं पर निशाना
गृहमंत्री ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हुर्रियत नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और ISI से पैसे लेने वाले भी कुछ लोग हैं, उनकी सुरक्षा पर विचार और समीक्षा करने की जरूरत है। मीडिया को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह कहा कि काफिले के दौरान आम लोगों की आवाजाही पर रोकी लगाई जाएगी। आम लोगों को इससे थोड़ी असुविधा जरूर होगी। लेकिन सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लेना पड़ रहा है।