scriptPunjab Congress Crisis: प्रशांत किशोर ने दी थी पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने की सलाह | Punjab Congress Crisis: CM changes on Prashant Kishor advice | Patrika News
राजनीति

Punjab Congress Crisis: प्रशांत किशोर ने दी थी पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने की सलाह

Punjab Congress Crisis: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी को सलाह भी दी थी कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी मौजूदा सीटों की आधी सीटें भी नहीं बचा पाएगी और आम आदमी पार्टी कहीं अधिक सीटें जीत लेगी।

Sep 20, 2021 / 02:48 pm

सुनील शर्मा

prashant kishor

prashant kishor

Punjab Congress Crisis: नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा इस्तीफा दिए जाने और चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री चुनने की दो घटनाएं आने वाले समय में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव पर क्या प्रभाव डालेंगी, इसका असर हमें बाद में ही देखने को मिलेगा। हालांकि माना जाता है कि राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ही कांग्रेस को सलाह दी थी कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह को हटाकर किसी दूसरे की नियु्क्ति करें।
बताया जाता है कि प्रशांत किशोर ने कई महीने पहले ही कांग्रेस को फीडबैक दिया था कि अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर पार्टी विधानसभा चुनाव बुरी तरह से हार सकती है। माना जा रहा है कि पीके की सलाह पर ही पार्टी ने यह निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें

UP ASSEMBLY ELECTION 2022: दादा-पिता की विरासत संभालना होगी चुनौती, 2022 में होगी रालोद के नए मुखिया की परीक्षा

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें चल रही थीं, इसी बीच उन्होंने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने पार्टी को सलाह भी दी थी कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी मौजूदा सीटों की आधी सीटें भी नहीं बचा पाएगी और आम आदमी पार्टी कहीं अधिक सीटें जीत लेगी। वर्तमान में पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से कांग्रेस के पास 80 सीटें हैं।
यह भी पढ़ें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुए रेकॉर्ड टीकाकरण के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

कांग्रेस ने पहले ही दे दिए थे अमरिंदर सिंह की ताकत कम करने के संकेत
काफी समय से नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह में राजनीतिक खेमेबाजी चल रही थी। अमरिंदर की आपत्तियों को दरिकनार करते हुए सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया तथा उन्हें काम करने के लिए भी पूरे अधिकार दिए गए। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार तभी यह संकेत मिलने लगे थे कि आने वाले समय में अमरिंदर का कद घटाया जा सकता है।
जल्दी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं प्रशांत किशोर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशांत किशोर जल्दी ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं और उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी इस बात पर अपनी सहमति दे चुके हैं और गांधी परिवार भी इस बात पर सहमत बताया जा रहा है।

Home / Political / Punjab Congress Crisis: प्रशांत किशोर ने दी थी पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने की सलाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो