राजनीति

पंजाब: CM अमरिंदर के मुख्य सलाहाकार बने प्रशांत किशोर, जानिए हर महीने लेंगे कितनी सैलरी?

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने PK को कांग्रेस के चुनाव अभियान के लिए प्रधान सलाहकार नियुक्त किया
PK ने 2017 के विस चुनाव में राज्य में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

Mar 01, 2021 / 07:50 pm

Mohit sharma

पंजाब: CM अमरिंदर के मुख्य सलाहाकार बने प्रशांत किशोर, जानिए हर महीने लेंगे कितनी सैलरी?

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ( Punjab Chief Minister Amarinder Singh ) ने सोमवार को रणनीतिकार प्रशांत किशोर ( Prashant Kishore ) को 2022 में कांग्रेस के चुनाव अभियान को आकार देने के लिए अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया। किशोर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कहा कि किशोर ने उनके अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

कोरोना का टीका लगवाते समय PM मोदी ने बोली ऐसी बात…खिलखिला कर हंस पड़ी नर्स

प्रशांत किशोर पंजाब सरकार से वेतन के रूप में केवल एक ही रुपया लेंगे

इस बीच रोचक बात यह है कि प्रशांत किशोर पंजाब सरकार से वेतन के रूप में केवल एक ही रुपया लेंगे। पंजाब सरकार की ओर से जारी एक आदेश में बताया गया कि प्रशांत किशोर को एक प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक क्लर्क और दो चपरासी दिए जाएंगे। इसके साथ ही उनको परिवहन कमिश्नर की ओर से एक वाहर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि उनके आदर सत्कार के लिए हर महीने पांच हजार रुपए का बजट रखा गया है।

कांग्रेस के इस नेता ने करा दी गहलोत और पायलट के बीच सुलह! अपनाया यह फार्मूला

सोनिया गांधी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की

अमरिंदर ने कहा कि किशोर ने यहां आकर मदद करने में अपनी खुशी जाहिर की है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट थी कि रणनीतिकार ने राज्य में कांग्रेस के कैंपेन को संभालने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की, जिन्होंने उन पर (किशोर को काम पर रखने का) फैसला छोड़ दिया था।

Maharashtra : उद्धव ठाकरे को लगा करारा झटका, इस दिग्गज नेता ने सौंपा अपना इस्तीफा

मुख्यमंत्री अरमिंदर सिंह ने एक ट्वीट कर दी जानकारी

इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री अरमिंदर सिंह ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मुख्य सलाहाकार के रूप में उनके साथ जुड़ गए हैं। उनके साथ मिलकर वह पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए काम करने को लेकर आशान्वित हैं। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की चुनावी रणनीति को धार देने का काम किया था। इसके साथ ही प्रशांत किशोर की कंपनी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी पहले से ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मदद कर रही है।

Hindi News / Political / पंजाब: CM अमरिंदर के मुख्य सलाहाकार बने प्रशांत किशोर, जानिए हर महीने लेंगे कितनी सैलरी?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.