4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का टीका लगवाते समय PM मोदी ने बोली ऐसी बात…खिलखिला कर हंस पड़ी नर्स

देश में सोमवार से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है प्रधानमंत्री मोदी ने भी एम्स पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Mar 2021, 5:09 PM IST

कोरोना का टीका लगवाते समय PM मोदी ने बोली ऐसी बात...खिलखिला कर हंस पड़ी नर्स

कोरोना का टीका लगवाते समय PM मोदी ने बोली ऐसी बात...खिलखिला कर हंस पड़ी नर्स

नई दिल्ली। देश में आज यानी सोमवार से कोरोना वैक्सीनेशन ( Corona vaccination ) के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। वैक्सीनेशन के इस चरण में 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने भी एम्स पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन ( Corona Vaccine ) की पहली खुराक ली। पुडुचेरी की सिस्टर पी. निवेदा के निर्देशन में प्रधानमंत्री मोदी को भारत बायोटेक ( Bharat Biotech ) का कोवैक्सीन टीका लगाया गया। कोरोना का टीका लगवाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने नर्स को कहा कि नेता मोटी चमड़ी के होते हैं इसलिए कोई मोटी सुई ही लगाना। इस पर नर्स हंस पड़ी। टीकाकरण के दौरान पीएम मोदी मुस्कुराते हुए नजर आए। आपको बता दें कि पुदुचेरी की नर्स सिस्टर पी निवेदा के निर्देशन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ( Covaccine ) लगवाई।

हरियाणा: गुरुग्राम की एक सोसाइटी में मिले 22 कोरोना मरीज, कंटेनमेंट जोन घोषित

नरेंद्र मोदी ने 6.25 मिनट पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया

इस दौरान खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री मोदी असम का गमछा पहनकर टीका लगवाने पहुंचे थे। यह गमछा, असम की महिलाओं के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी को इसे पहने हुए देखा गया है। वैक्सीन लगवाने में सहयोग करने वाली दूसरी नर्स केरल की रहीं। प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी पूर्व निर्धारित रूट के सुबह-सुबह एम्स पहुंचे, ताकि किसी को परेशानी न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6.25 मिनट पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सुबह सात बजे एम्स से अपने 7 लोक कल्याण मार्ग वापस लौटे।

कांग्रेस के इस नेता ने करा दी गहलोत और पायलट के बीच सुलह! अपनाया यह फार्मूला

लोगों से वैक्सीन लेने की अपील

वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैने एम्स में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली। उल्लेखनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए तेज गति से काम किया। मैं लोगों से वैक्सीन लेने की अपील करता हूं। आइए, मिलकर हम भारत को कोविड 19 मुक्त बनाएं। आपको बता दें कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े कोरोना अभियान की शुरुआत की थी। कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि दूसरे चरण में बुजुर्ग लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।