scriptचुनाव परिणामों पर राहुल की अब तक नहीं आई कोई प्रतिक्रिया | Rahul Gandhi Dont reaction on Vidhan sabha Election Results | Patrika News
राजनीति

चुनाव परिणामों पर राहुल की अब तक नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित
चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने नहीं दी अब तक कोई प्रतिक्रिया

Oct 25, 2019 / 12:00 pm

Kaushlendra Pathak

file photo
नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। सभी ने परिणामों को लेकर बात की है, लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बाबत अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
हरियाणा की बात करें तो प्रदेश में कांग्रेस ने एक प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक त्रिशंकु विधानसभा देखने के लिए मजबूर होना पड़ा, वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया। सोनिया गांधी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात की। रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कहा कि वह नतीजों से खुश हैं। लेकिन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस मामले में उनका ट्विटर हैंडल शांत है। अंतिम बार उन्होंने एमटीएनएल और बीएसएनएल के विलय के मुद्दे पर ट्विट किया था। हलांकि, उन्होंने सोनिया गांधी से गुरुवार शाम परिणामों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। उन्होंने जमानत पर रिहा चल रहे डी. के शिवकुमार से भी 10 जनपथ पर मुलाकात की।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से राहुल गांधी खामोश बैठे हैं। हालांकि, विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया था। लेकिन, उनकी भूमिका ज्यादा नहीं दिखाई दी। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी पार्टी से साइड लाइन होते जा रहे हैं या फिर किसी और तैयारी में हैं।

Home / Political / चुनाव परिणामों पर राहुल की अब तक नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो