scriptलोकसभा चुनाव में हार के बाद 10 जुलाई को पहली बार अमेठी जाएंगे राहुल गांधी | Rahul Gandhi to visit Amethi on July 10 after LS election | Patrika News

लोकसभा चुनाव में हार के बाद 10 जुलाई को पहली बार अमेठी जाएंगे राहुल गांधी

Published: Jul 08, 2019 03:09:05 pm

Submitted by:

Mohit sharma

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार Rahul Gandhi to visit Amethi
प्रियंका गांधी भी Rahul Gandhi के साथ जा सकती हैं
लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी से मिली थी करारी हार

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha election 2019 ) में भले ही राहुल गांधी ( Rahul Gandhi to visit Amethi ) को अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट अमेठी से हार का मुंह देखना पड़ा हो, लेकिन वह वहां के लोगों से नाता नहीं तोड़ने वाले। यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ चुके राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट अमेठी में मिली हार के बाद पहली बार बुधवार को वहां जाएंगे।

 

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1148136589526278144?ref_src=twsrc%5Etfw

Priyanka Gandhi भी अमेठी के दौरे पर हो सकती हैं साथ

कांग्रेस के नेताओं ने जानकारी देते हुए सोमवार को कहा कि राहुल गांधी ( Rahul Gandhi to visit Amethi ) एक दिन की यात्रा पर अमेठी जाएंगे। उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi ) भी उनके साथ अमेठी के दौरे पर हो सकती हैं।

दिल्ली: हड़ताल पर गए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, मारपीट का आरोप

 

Rahul Gandhi to visit Amethi

स्मृति ईरानी से 55 हजार वोटों से हार थे

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi to visit Amethi ) लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से 55 हजार वोटों के अंतर से अपनी सीट हार गए थे। राहुल ने 2004 से अमेठी का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व किया।

 

Rahul Gandhi to visit Amethi

उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट हासिल

इस लोकसभा चुनाव ( Loksabha election 2019 ) में, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट हासिल की। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) को रायबरेली से जीत मिली थी।

Delhi Agra Yamuna Expressway Accident: जेपी नड्डा ने जताया दुख, राजनाथ सिंह ने CM योगी से की बात

 

Rahul Gandhi to visit Amethi

हार के बाद कांग्रेस में घमासान

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के बाद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi to visit Amethi ) की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिए गए इस्तीफे के बाद पार्टी के सभी नेता सकते में आ गए हैं।

आखिर राहुल गांधी मान क्यों नहीं लेते पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बात?

 

Rahul Gandhi to visit Amethi

Rahul Gandhi को मनाने के हर संभव प्रयास

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी ( Rahul Gandhi to visit Amethi ) को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए मनाने के हर संभव प्रयास किए हैं, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं। राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लिहाजा पार्टी इस पद के लिए नए नेता का चुनाव कर ले।

 

Rahul Gandhi to visit Amethi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो