scriptराहुल गांधी ने फिर उठाया प्रवासियों का मुद्दा, बोले- हम लोगों को निराश नहीं होने देंगे | Rahul gandhinTargets Modi Goverment on thevIssue of migrants | Patrika News
राजनीति

राहुल गांधी ने फिर उठाया प्रवासियों का मुद्दा, बोले- हम लोगों को निराश नहीं होने देंगे

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने प्रवासी संकट के बीच प्रवासियों के समर्थन में फिर आवाज उठाई
प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रवासी लोगों की मदद करने की अपील की

May 15, 2020 / 07:28 am

Mohit sharma

राहुल गांधी ने फिर उठाया प्रवासियों का मुद्दा, बोले- हम लोगों को निराश नहीं होने देंगे

राहुल गांधी ने फिर उठाया प्रवासियों का मुद्दा, बोले- हम लोगों को निराश नहीं होने देंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने प्रवासी संकट ( Migrant crisis ) के बीच अपने घर पहुंचने की चाह में पैदल चलने वाले प्रवासियों के समर्थन में फिर आवाज उठाई है।

वहीं, उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रवासी लोगों की मदद करने की अपील की है।

राहुल ने ट्वीट किया, “अंधकार घना है कठिन घड़ी है, हिम्मत रखिए-हम आपको निराश नहीं करेंगे।

हम आपकी आवाज उठाएंगे ताकि सरकार सुने क्योंकि यह देश की साधारण जनता नहीं, ये देश का स्वाभिमान है..हम आपको नीचा नहीं देखने देंगे।”

वित्त मंत्री ने दिया श्रम कानून में बदलाव का संकेत, बोलीं— मजदूरों के हित में जरूरी कदम

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1260895626465665025?ref_src=twsrc%5Etfw

सड़कों पर पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर का सफर घर जाने के लिए निकले प्रवासियों को प्राथमिकता नहीं देने के लिए कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की सड़कों पर त्राहीमाम की स्थिति है। महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे छोटे बच्चों और परिवार को लेकर चले जा रहे हैं।

ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो। मई की धूप में सड़कों पर चल रहे लाखों मजदूरों का तांता लगा हुआ है। रोज ऐक्सिडेंट हो रहे हैं।

महाराष्ट्र निर्विरोध चुने गए विधान परिषद सदस्य, 8 अन्य भी बने एमएलसी

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1260215629891567617?ref_src=twsrc%5Etfw

Weather Update: दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी के साथ पड़े ओले, तापमान में गिरावट

उन्होंने मांग की कि यूपी सरकार 20,000 बसों को चलाए ताकि ये लोग अपने घरों तक सुरक्षित पहुंच सकें।

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सदस्यों से कहा कि उप्र की सभी जिला-शहर इकाइयों से मेरा आग्रह है कि इन जरूरतमंद लोगों की मदद कार्य और तेज कर दीजिए।

पूरी ताकत लगा दीजिए। ये सेवा का वक्त है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इन हिंदुस्तानी भाइयों के साथ खड़ा है।

Home / Political / राहुल गांधी ने फिर उठाया प्रवासियों का मुद्दा, बोले- हम लोगों को निराश नहीं होने देंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो