scriptमेहुल चोकसी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, हर भगोड़े को वापस लाएगी सरकार | rajnath singh big statement on mehul chouksi we catch each fugitive | Patrika News
राजनीति

मेहुल चोकसी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, हर भगोड़े को वापस लाएगी सरकार

मेहुल चोकसी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, हर भगोड़े को वापस लाएगी सरकार

नई दिल्लीJan 21, 2019 / 04:19 pm

धीरज शर्मा

rajnath singh

मेहुल चोकसी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, हर भगोड़े को वापस लाएगी सरकार

नई दिल्ली। हिंदुस्तान के सबसे बड़े ठगों में शुमार PNB घोटाले के प्रमुख आरोपी मेहुल चोकसी ने देश की नागरिकता छोड़ दी है। इसके बाद भारत में उसके प्रत्यपर्ण को लेकर बड़ा झटका लगा है। हालांकि भाजपा सरकार ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारी सरकार ने भगोड़े आर्थिक अपराधियों के बिल को पास कर दिया है। जो भाग गए हैं उन्हें वापस लाया जाएगा। इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन उन सभी को वापस लाया जाएगा। हालांकि मेहुल के सवाल पर उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा।
https://twitter.com/hashtag/MehulChoksi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ग्रेनो सीआईएसएफ कैम्प सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उनके साथ गौतम बुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर भी मौजूद रहे।

इससे पहले रविवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर दिलों के वोट हासिल करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सामान्य श्रेणी के गरीबों को आर्थिक आधार पर दस फीसदी आरक्षण देने संबंधी नया कानून हर तबके का विकास सुनिश्चित करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता के मुताबिक है।

गृहमंत्री राजनाथ ने कहा, बाबासाहेब आंबेडकर ने स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व की बातें की थी। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संविधान में आरक्षण को शामिल किया और आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर पिछड़े लोगों को आरक्षण की सुविधा दी गई। आंबेडकर का सपना समानता सुनिश्चित करना था।

Home / Political / मेहुल चोकसी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, हर भगोड़े को वापस लाएगी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो