script16 अक्टूबर को होंगे जेटली, जेठमलानी के निधन से रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव | Rajya Sabha By polls on 16 October for Jaitley and Jethmalani seats | Patrika News
राजनीति

16 अक्टूबर को होंगे जेटली, जेठमलानी के निधन से रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव

उत्तर प्रदेश और बिहार की दो सीटों के लिए उपचुनाव 16 अक्टूबर को
अरुण जेटली और राम जेठमलानी के निधन के बाद से खाली हुईं सीट

Sep 26, 2019 / 05:45 pm

Mohit sharma

h.png

,,

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन के बाद क्रमश: उत्तर प्रदेश और बिहार से खाली हुईं राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव 16 अक्टूबर को होंगे और इसी दिन परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

प्रशांत महासागर में भारत, अमरीका, जापान ने शुरू किया त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास

h2.png

निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आयोग ने एक अधिसूचना में कहा कि सांसद अरुण जेटली और सांसद राम जेठमलानी की क्रमश: 24 अगस्त और 9 सितंबर को हुए निधन के बाद से उत्तर प्रदेश और बिहार की दो राज्यसभा सीटें रिक्त हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि दो सीटों के लिए उपचुनाव को लेकर अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन के लिए अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है।

भूकंप के झटकों से फिर हिल उठा जम्मू-कश्मीर, लोगों में मचा अफरा—तफरी

h1.png

चंद्रयान-2: इसरो चीफ के सिवन का बयान— बेहद सटीक तरीके से काम कर रहा आर्बिटर

नामांकन पत्रों की जांच 5 अक्टूबर को होगी। वहीं 9 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। जेटली का निधन पिछले महीने हो गया था।

उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2024 में खत्म होना था। बिहार सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रतिनिधि के तौर पर चुने गए जेठमलानी का कार्यकाल 7 जुलाई, 2022 को खत्म होना था।

बिहार में 243 और उत्तर प्रदेश में 404 विधायक हैं।

 

Home / Political / 16 अक्टूबर को होंगे जेटली, जेठमलानी के निधन से रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो