scriptभाजपा को झटका देने की तैयारी में रालोसपा, उपेंद्र आज मंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा | RLSP Upendra kushwaha may resign from the post of minister | Patrika News
राजनीति

भाजपा को झटका देने की तैयारी में रालोसपा, उपेंद्र आज मंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा

2019 से पहले भाजपा नीत गठबंधन एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है। यह झटका कोई और नहीं बल्कि केंद्र सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दे सकते हैं।

Dec 06, 2018 / 07:51 am

Mohit sharma

news

भाजपा को झटका देने की तैयारी में रालोसपा, उपेंद्र आज मंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा

नई दिल्ली। 2019 से पहले भाजपा नीत गठबंधन एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है। यह झटका कोई और नहीं बल्कि केंद्र सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दे सकते हैं। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) जल्द ही एनडीए सरकार से अलग हो सकती है। चर्चा तो यहां तक है कि उपेंद्र आज अपनी मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हें। पार्टी के सीनियर लीडर की मानें तो इस संबंध में गुरुवार को कोई औपचारिक घोषणा होनी संभव है।

कश्मीर: बारामुला के उरी सेक्टर में पाक सैनिकों ने की गोलीबारी, जवान घायल

आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री हैं। पार्टी के सीनियर लीडर की मानें तो कुशवाहा के इस्तीफे संबंधी औपचारिकता राष्ट्रीय राजधानी में उनकी पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद पूरी हो जाएगी। इससे एक दिन पहले कुशवाहा के दल रालोसपा ने केंद्र में मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला था। दरअसल, कुशवाहा आज बिहार के मोतिहारी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि एनडीए के साथ जो गठबंधन खत्म हो चुका है। नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ उनकी पार्टी का कोई गठबंधन नहीं है। वह 2014 से ही एनडीए का हिस्सा हैं, जबकि नीतीश कुमार पिछले साल ही गठबंधन में शामिल हुए हैं।

मुश्किल में लालू का ‘लाल’, पुलिस बल के साथ बंगला खाली कराने पहुंचा प्रशासन

आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से जनता दल (युनाइटेड) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर निशाना साधा था। कुशवाहा ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार को भी छात्रसंघ चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच मचे घमासान के लिए आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था कि आने वाली पीढ़ी कैसे विश्वास करेगी कि आप भी उसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। कुशवाहा ने आगे लिखा था कि जनाब! छात्रसंघ चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर पुलिस, प्रशासन, विश्वविद्यालय सबको दंडवत करा दिया। इतनी फजीहत कराकर जीत भी गए तो क्या प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

Home / Political / भाजपा को झटका देने की तैयारी में रालोसपा, उपेंद्र आज मंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो