scriptसपाई बोले, सीएम योगी से नहीं संभल रही यूपी की कानून व्यवस्था | Samajwadi Party alleged CM Yogi on failure of Law and order | Patrika News
गोरखपुर

सपाई बोले, सीएम योगी से नहीं संभल रही यूपी की कानून व्यवस्था

यूपी में बढ़ते अपराधों पर सपा ने प्रदेश सरकार को घेरा

गोरखपुरJun 16, 2019 / 03:45 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

sp

समाजवादी पार्टी

गोरखपुर के समाजवादियों की बैैठक में यूपी सरकार की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता जताई गई। सपाइयों ने लचर हो चुकी कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को कोसने केसाथ गवर्नर से हस्तक्षेप की मांग की। बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें

टाॅफी का लालच देकर सात साल की बच्ची का किया अपहरण, रेप के बाद कर दी हत्या

जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि सरकार लगातार समीक्षा बैठक कर रही है और अपराधी अपराध करते जा रहे हैं। बेटियों के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। लूट और हत्या की वारदात हो रही हैं। बच्चियों के साथ घटनाओं पर भी सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। सपा नेताओं की भी हत्याएं की जा रही हैं। यूपी में लगातार बढ़ रहे हत्या, बलात्कार तथा जघन्य अपराधों की बाढ़ आ गयी है, सीएम प्रदेश की कानून व्यवस्था संभाल पाने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पत्रकार साथियों के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है जो कि लोकतंत्र पर कुठाराघात है।
यह भी पढ़ें

यूपी में रेप की घटनाओं पर बीजेपी के इस चर्चित सांसद का विवादास्पद बयान


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। सरकार में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंवाद स्थापित करें। भाजपा सरकार में किसान और नौजवान सबसे ज्यादा परेशान रहे हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है जबकि किसानों को झूठे वादो से गुमराह किया है। गांव-गांव में उत्पीड़न की कार्यवाही की जा रही है। कहा कि घर-घर तक सच पहुंचना चाहिए। भाजपा सरकारें केन्द्र की हों या राज्य की, हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।महंगाई बढ़ती जा रही है जनता का हर वर्ग परेशानी में है उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को विकास न करना था, न करने की उनकी कभी इच्छा रही है।

यह भी पढ़ें

आॅटो चालक जबरिया किशोरी को उठा ले गया, बंधक बनाकर दो दिनों तक किया रेप, इस हालत में घर पहुंची


इस दौरान जवाहरलाल मौर्या, जगदीश यादव, शारदा देवी, अवधेश यादव, मनुरोजन यादव, कबीर आलम, मिर्जा कदीर बेग, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, रामजतन यादव, मनोज यादव, दयानंद विद्रोही, रामनाथ यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, धर्मराज शर्मा, मैना भाई, संजय पहलवान, अभिमन्यु यादव, गिरधारी सिंह सैथवार, रुपावती बेलदार, खरभान यादव, देश दीपक यादव, दूधनाथ मौर्या, संजय यादव, विक्रम यादव, ओम प्रकाश, जयप्रकाश यादव, मनमोहन यादव, रमेश यादव, चंद्रमणि यादव, मारकंडेय यादव, सत्येंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो