महाराष्ट्र की सियासत में चल रहे घमासान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत को कहना है कि सब ठीक है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा एकजुट है और 5 वर्ष तक सरकार चलाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दरार डालने की कोशिश हो सकती है। संजय राउत ने कहा कि जो बाहरी लोग सरकार बनाना चाहते हैं और सत्ता खोने के बाद से बैचेन हैं वे दरार डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन सरकार टूटेगी नहीं और 5 साल तक चलती रहेगी। कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के बीच दरार पैदा करने का प्रयास सफल नहीं होगा।