
cm uddhav thackeray
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में तीन-पक्षीय महाविकास अघाड़ी सरकार है। महाविकास अघाड़ी की गाड़ी अब लड़खड़ाती नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से शिवसेना और कांग्रेस अपने दम पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। अकेले चुनाव लड़ने वाले बयान पर मचे घमासान के बीच उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उद्धव ठाकरे ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोगों की समस्याओं का समाधान किए बिना अकेले चुनाव लड़ने की बात करेगा, तो लोग उनकी जूते से पिटाई करेंगे। इस पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नाना पटोले ने कहा कि यह जनता तय करेगी।
कोई अकेले लड़ने की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे
उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस या किसी कांग्रेस नेता का नाम लिए बगैर कहा कि अगर हम लोगों की समस्याओं के समाधान की पेशकश नहीं करते हैं। केवल राजनीति में अकेले लड़ने की बात करते हैं, तो लोग हमें जूते से पिटाई करेंगे। लोग हमारी अकेले चुनाव लड़ने की पार्टी केंद्रित महत्वाकांक्षी बात नहीं सुनेंगे। हाल ही में मुंबई कांग्रेस प्रमुख भाई जगताप ने कहा था कि वह शिवसेना से हाथ मिलाए बिना अगले साल के मुंबई निकाय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
शिवसेना की वर्षगांठ के मौके पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सभी शिवसैनिकों को ऑनलाइन संबोधित किया। उद्धव ठाकरे ने इस बार आत्मनिर्भरता का नारा देने पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कई दल आत्मनिर्भरता के नारे लगा रहे हैं। स्वाबल सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भी देंगे आत्मनिर्भरता का नारा, अपने दम पर लड़ेंगे और हमारा हक लेंगे।
पश्चिम बंगाल ने कायम की मिसाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि सभी तरह चुनौतियों के बीच बंगाल ने बताया कि क्षेत्रीय गौरव की रक्षा कैसे की जाती है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि चुनाव आते हैं और चले जाते हैं। ममता ने दिखाई ताकत, उन्हें कहते हैं ताकतवर। बंगाली लोगों ने निडर होकर मतदान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल ने एक मिसाल कायम की है कि क्षेत्रीय पहचान को कैसे संरक्षित किया जाए।
आपको बता दें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। अगर आलाकमान फैसला लेता है तो मैं मुख्यमंत्री का चेहरा बनने को तैयार हूं। पटोले के इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान मचा हुआ है।
Updated on:
20 Jun 2021 01:24 pm
Published on:
20 Jun 2021 01:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
