अशोक गहलोत ने लिखा कि राजस्थान पुलिस और सरकार कान खोलकर नए कानून (BNSS) की यह व्यवस्था सुन लें, जिसका वे सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं। BNSS की धारा 173 (1) : अपराध देश के किसी भी कोने में हुआ हो, पुलिस को 'जीरो FIR' हर हाल में दर्ज करनी होगी। मुख्यमंत्री जी, पुलिस को राजनीतिक मोहरा बनाना बंद करें। रितु बराला के मामले में तुरंत जीरो FIR दर्ज कर राजधर्म और कानूनी धर्म निभाया जाए।