scriptBJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोले PM मोदी- सत्ता सेवा के लिए है सुख के लिए नहीं | Second day of BJP executive meeting today PM Modi will deliver speech | Patrika News
राजनीति

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोले PM मोदी- सत्ता सेवा के लिए है सुख के लिए नहीं

उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी अपने समापन भाषण में अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर पैदा चिंताओं के बारे में संबोधित करेंगे ।

Sep 25, 2017 / 06:16 pm

Prashant Jha

bvvvv
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता ने हमें बहुत कुछ दिया है। केंद्र से लेकर कई राज्यों में हमारी सरकारें हैं। कोई भी योजना जनता की भागीदारी के बिना नहीं पूरी हो सकती। इसलिए आप सब जनता के बीच रहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए मिली है। वहीं दूसरी ओर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल को लेकर खास तौर पर रणनीति बनी की कैसे इन राज्यो में पार्टी की सरकार बने। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जिस तरह से भाजपा विजय अभियान चल रहा है उसे आगे जारी रखना है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जो सपना है उसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया के सपने को साकार करना है।
https://twitter.com/ANI/status/912206200732708864
शाह ने केरल और बंगाल में हिंसा की राजनीति की निन्दा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इससे डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक केरल में पार्टी पदयात्रा निकलेगी। पदयात्रा में 3 लाख 70 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृव में जो जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है उसे और आगे ले जाना है। शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला। शाह ने कहा कि जिस तरह की बातें राहुल कर रहे है वह देशहित में नहीं है। शाह ने राहुल के वनसवाद के बयान की निन्दा की। बैठक के अगले सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव के अलावा राज्यो के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।
अगले सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पर होगी चर्चा
बैठक में जीएसटी और नोटबंदी को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह देशहित में लिया गया फैसला है। नोटबंदी से पूरे देश में वातावरण बन गया । जनता के बीच संदेश गया कि किस तरह से सरकार काले धन के खिलाफ कदम उठा रही है। जहा तक जीएसटी का सवाल है तो इसका सकारात्मक रूप आने वाले कुछ दिनों में दिखाई देगा।
https://twitter.com/hashtag/Visuals?src=hash
आडवाणी समेत सभी वरिष्ठ नेता पहुंचे
तालकटोरा स्टेडियम में चल रही बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, 1,400 विधायक, विधान परिषद सदस्य, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री समेत सांसद शामिल हैं। इस बार की बैठक में प्रदेश अध्यक्षों के अलावा, राज्यों में पार्टी के सचिव और पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए हैं। आम तौर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार बीजेपी विस्तारित रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है।
दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशती वर्ष आज पूरा
वहीं आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशती वर्ष भी पूरा हो रहा है। पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकांत मानववाद को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। बीजेपी अंत्योदय योजना की शुरुआत कर जरूरत मंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। बीजेपी अंत्योदय राशन कार्ड , अंत्योदय एक्सप्रेस , अंत्योदय ग्राम योजना समेत कई तरह की योजनाओं के जरिए उनकी जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है। ऐसे में उनकी स्मृति में चल रहे कार्यक्रम को एक साल के लिए और बढ़ाने का भी ऐलान किया जा सकता है। खुद प्रधानमंत्री इन दिनों हर मंच से अपने नेताओं को एकात्म मानववाद पर अधिक जोर देने की बात करते रहते हैं।

Home / Political / BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोले PM मोदी- सत्ता सेवा के लिए है सुख के लिए नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो