scriptसोनिया गांधी ने सलमान सोज और राजीव अरोड़ा को एआईपीसी का पदाधिकारी बनाया | Sonia Gandhi approves 2 names in All India Professional Congress (AIPC | Patrika News
राजनीति

सोनिया गांधी ने सलमान सोज और राजीव अरोड़ा को एआईपीसी का पदाधिकारी बनाया

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के रीजनल कोऑर्डिनेटर बने राजीव अरोड़ा
सलमान सोज को बनाया वाइस चेयरमैन
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किए आदेश

सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अब काफी तेजी से फैसले ले रही हैं। लगातार दो दिनों की बैठक के बाद शुक्रवार को सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (एआईपीसी) में दो नए पदाधिकारी बनाए।
सोनिया गांधी का सत्ताधारी राज्यों के प्रमुखों को निर्देश- किसी कीमत पर न हो कार्यकर्ताओं की उपेक्षा

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस में मिलिंद देवड़ा की जगह दो पदाधिकारी बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
https://twitter.com/ANI/status/1172548183236304897?ref_src=twsrc%5Etfw
अभी तक मिलिंद देवड़ा एआईपीसी के वाइस चेयरमैन और रीजनल कोऑर्डिनेटर (पश्चिमी जोन) थे। विज्ञप्ति के मुताबिक सोनिया गांधी ने अब मिलिंद देवड़ा की जगह सलमान सोज को एआईपीसी का वाइस चेयरमैन बनाया है। इसके अलावा सोज को नॉर्थ जोन का रीजनल कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किया गया है।
12 साल में पहली बार कांग्रेस बैठक में नहीं पहुंचे राहुल गांधी

वहीं, राजीव अरोड़ा को पश्चिमी जोन का रीजनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। फिलहाल राजीव अरोड़ा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।
इसके साथ ही पार्टी ने अब तक किए गए योगदान के लिए एआईपीसी के पूर्व वाइस-चेयरमैन मिलिंद देवड़ा का आभार व्यक्त किया है।

Home / Political / सोनिया गांधी ने सलमान सोज और राजीव अरोड़ा को एआईपीसी का पदाधिकारी बनाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो