24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी,  4 करोड़ मजदूरों को वेलफेयर फंड से राहत देने की मांग की

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर जताई चिंता सोनिया बोलीं— देश के 4 करोड़ मजदूरों का भविष्य संकट में कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों को भी लिखी चिट्ठी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 24 Mar 2020, 1:17 PM IST

soniya_gandhi.jpg

नई दिल्ली। कोरोना ( Corona ) को लेकर देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। इस पर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Soniya Gandhi ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पीएम मोदी ( PM Modi ) को लिखी चिट्ठी में देशभर में कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है।

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में इस बात की ओर भी ध्यान दिलाया है कि 4 करोड़ मजदूरों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। करोड़ों दिहाड़ी मजदूरों के सामने भोजन-पानी की समस्या उठ खड़ी हुई है। सोनिया गांधी ने कहा कि वेलफेयर फंड ( Welfare fund ) में 2019 मार्च तक 49 हजार 688 करोड़ जमा हुए, जबकि इसमें से 19 हजार करोड़ खर्च हो सके हैं। सोनिया गांधी ने इस फंड की धनराशि से मजदूरों को राहत देने की मांग पीएम से की है।

Lockdown: यमुना एक्सप्रेस वे पर सिर्फ इमरजेंसी वाहनों की होगी आवाजाही, पुलिस ने लगाए

उन्होंने इसी तरह की चिट्ठी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी लिखी है। राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ व अन्य राज्यों की मुख्यमंत्रियों को लिखे खत में उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों से मजदूरों के हित में जरूरी कदम उठाने को कहा है।

इससे पहले पंजाब के सीएम अमरिंदर ( CM Amrinder Sigh ) ने कहा था कि करीब 90 हजार NRI पंजाब में आए हैं और उनमें से ज्यादातर अपने लोकल संपर्क का फायदा उठाकर छिपे हुए हैं। आशंका है कि उन लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब को डॉक्टर, वेंटिलेटर अन्य मेडिकल स्पेशलिस्ट और तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की है।

Coronavirus: SC का आदेश, 7 साल सजा पाए कैदियों को मिल सकती है पेरोल

पंजाब ने केंद्र सरकार से राहत के तौर पर 150 करोड़ रुपए कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए जारी करने की भी मांग की है। बता दे कि पंजाब में कोरोना वायरस के 23 मरीज सामने आ चुके हैं। ऐहतियातन सोमवार को अमरिंदर सरकार ने पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया था।