24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: यमुना एक्सप्रेस वे पर सिर्फ इमरजेंसी वाहनों की होगी आवाजाही, पुलिस ने लगाए बैरियर

लॉकडाउन के बाद थमी यमुना एक्सप्रेस-वे की रफ्तार सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बंद करने का निर्णय लिया इसका मुख्य मकसद कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकना है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 24 Mar 2020, 11:21 AM IST

yamuna.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के संक्रमण को रोकने के लिए यूपी सरकार ने आगरा एवं गौतमबुद्धनगर को लॉकडाउन ( Lockdown ) करने के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे ( Yamuna Expressway ) को भी बंद कर दिया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यूपी सरकार की ओर से 16 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगातार लोगों का आवागमन बढ़ रहा था। यही कारण है कि लोगों की सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए अनिश्चितकाल के लिए इसे बंद कर दिया गया है।

बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे आगरा से नोएडा को जोड़ता है। अब यमुना एक्सप्रेस-वे पर केवल आपातकालीन वाहनों को अनुमति दी जाएगी। कोरोना के संकट को देखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से पुलिस वाहन और एंबुलेंस को जाने की अनुमति होगी। आम वाहन इस रास्ते से नहीं जा सकेंगे।

Coronavirus-Lockdown : लॉकडाउन फेल होने के बाद कर्फ्यू लगाने वाला पंजाब पहला राज्य

शासन और प्रशासन के इस निर्णय का सीधा असर वेस्ट यूपी में लोगों पर होने वाला है। खासकर मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। दरअसल, आवागमन की तीव्र सुविधा मुहैया कराने के मकसद से युमना एक्सप्रेस का निर्माण हुआ था। इसका सबसे ज्यादा लाभ दिल्ली व वेस्ट यूपी के लोगों मिल रहा था।

यूपी के 16 जिलों में लॉकडाउन

कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में लॉकडाउन है। इन जिलों में लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा, बरेली, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, पीलीभीत और मुरादाबाद जिलों को 25 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। कोरोना का संक्रमण इन जिलों से बाहर पांव न पसारे इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन का ऐलान किया है।

हिमाचल में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा, सीएम जयराम ठाकुर बोले — लोगों को घबराने की जरूरत नहीं

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में 499 पहुंच चुकी है। इसके साथ ही 10 लोगों की भारत में कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो चुकी है।