22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार से प्रतिदिन 16 उड़ानें होंगी संचालित

राजकोट. राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार 25 अक्टूबर से प्रतिदिन 16 उड़ानें संचालित होंगी। दिवाली और क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखते सेवा का दायरा बढ़ाते हुए समय-सारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगामी रविवार से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में गोवा और दिल्ली की उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 22 Oct 2026, 9:37 PM IST

16 Daily Flights to Operate from Rajkot International Airport Starting Sunday

राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट। (फाइल फोटो) 

राजकोट. राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार 25 अक्टूबर से प्रतिदिन 16 उड़ानें संचालित होंगी। दिवाली और क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखते सेवा का दायरा बढ़ाते हुए समय-सारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगामी रविवार से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में गोवा और दिल्ली की उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है।
इंडिगो एयरलाइंस प्रतिदिन 12 और सप्ताह में चार अतिरिक्त निर्धारित उड़ानों की सेवाएं उपलब्ध कराएगी। एयर इंडिया प्रतिदिन 4 उड़ानों का संचालन करेगी। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन 4 उड़ानें और प्रत्येक मंगलवार को एक अतिरिक्त उड़ान संचालित की जाएगी। मुंबई के लिए प्रतिदिन 3, नवी मुंबई के लिए 2 और बेंगलूरु के लिए 1 उड़ान उपलब्ध रहेगी। पुणे और हैदराबाद के लिए मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को उड़ानों की व्यवस्था रहेगी। वहीं, एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई के लिए प्रतिदिन 2-2 उड़ानों सहित कुल 4 उड़ानों का संचालन करेगी।
राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का विस्तार होने से दिवाली, नववर्ष और क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान देश-विदेश से आने वाले एनआरआइ और पर्यटकों को सौराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इनमें सोमनाथ, द्वारका, जूनागढ़ का गिरनार, पोरबंदर का कीर्तिमंदिर, गिर-सासन का सफारी पार्क, गिर जंगल के कनकाई-बाणेज और तुलसीश्याम सहित कई स्थल शामिल हैं।
दूसरी ओर, राजकोट सहित सौराष्ट्र के जिन पर्यटकों को देश-विदेश की यात्रा करनी है, उन्हें दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, हैदराबाद, पुणे और गोवा के लिए सीधी उड़ानों की सुविधा मिलेगी। दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, गोवा और पुणे से विदेश जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने के लिए अहमदाबाद तक जाने की जरूरत भी कम होगी।
किराए में दो से तीन गुना तक वृद्धि
आगामी दिवाली और नववर्ष की छुट्टियों में राजकोट सहित पूरे सौराष्ट्र के पर्यटकों को देश-विदेश के टूर पैकेज के लिए हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का दायरा बढ़ने से सौराष्ट्र के व्यापार, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी छुट्टियों में अपने घर आने-जाने की सुविधा आसान होगी। हालांकि, आगामी दिवाली और क्रिसमस की छुट्टियों को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने हवाई किराए में दो से तीन गुना तक वृद्धि कर दी है। इंडिगो एयरलाइंस आगामी 16 दिसंबर से राजकोट-दिल्ली के बीच प्रतिदिन उड़ान सेवा उपलब्ध कराएगी।

तीन साल बाद भी एक भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू नहीं

हीरासर में शुरू हुए ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट को तीन साल बीतने के बावजूद अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू नहीं हो पाई है। पिछले डेढ़ साल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए मंजूरी का प्रस्ताव उड्डयन मंत्रालय में लंबित है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम और इमिग्रेशन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार होने के बावजूद अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।