23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja Liquor Ban: अब कंचनपुर में पूरी तरह बंद होगी शराब! बनाने पर 6 हजार और पिलाने पर लगेगा 3 हजार का जुर्माना

Liquor ban in Kanchanpur: सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत कंचनपुर ग्राम समिति ने निकाली जागरूकता रैली, आर्थिक दंड लगाने का लिया निर्णय, इससे पूर्व ग्राम केवरी को कर चुके हैं नशामुक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Oct 2026, 7:54 PM IST

Alcohol completely ban in Kanchanpur village

Surguja liquor ban, महिलाओं ने निकाली जागरुकता रैली (Photo- Patrika)

लखनपुर। सरगुजा जिले के ग्रामीण इलाकों में अब शराबबंदी (Liquor ban) की पहल की जा रही है। इसकी शुरुआत गांव से की जा रही है। पिछले माह ही लखनपुर ब्लॉक के ग्राम केवरी निवासी ग्रामीणों ने शराब बनाने व पिलाने तथा पीकर गांव में आने वाले लोगों के खिलाफ भारी जुर्माने का प्रावधान रखा गया था। इस नियम को जिसने तोड़ा, उस पर अर्थदंड लगाया गया। अब उक्त गांव में पूरी तरह शराबबंदी हो चुकी है। इसी कड़ी में लखनपुर ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत उमरौली के आश्रित ग्राम कंचनपुर में पूर्ण शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने 23 अक्टूबर को जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने कहा कि ग्राम संगठन के द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार गांव में शराब बनाने पर 6 हजार, शराब पिलाने पर 3 हजार तथा दूसरे स्थान से शराब पीकर आकर गांव में लड़ाई-झगड़ा करने पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

कंचनपुर के ग्रामीणों की जागरुकता रैली का उद्देश्य गांव को नशामुक्त (Drug free village) बनाने और शराब के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली और सभा के माध्यम से ग्रामीणों को शराब से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। गांव में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम पंचायत की पहल पर ग्राम समिति का गठन किया गया है।

समिति द्वारा गांव में शराब बनाने, पिलाने और शराब पीकर विवाद करने वालों के खिलाफ आर्थिक जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। ग्राम संगठन के द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार, गांव में शराब बनाने पर 6,000 रुपये, शराब पिलाने पर 3,000 रुपये तथा दूसरे स्थान से शराब पीकर आकर गांव में लड़ाई-झगड़ा करने पर 3,000 रुपये का जुर्माना (Fine on Drunken man) लगाया जाएगा।

Drug free: नशामुक्त गांव बनाना है लक्ष्य

कंचनपुर के ग्रामीणस शराब पीने से होने वाले नुकसान और विवादों पर अंकुश लगाना चाहते हैं। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को समझाया गया कि नशे की लत से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक संबंधों पर भी असर पड़ता है। गांव को नशामुक्त बनाने और पूर्णत: शराबबंदी के लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है।

केवरी और खरसुरा के बाद कंचनपुर में पहल

लखनपुर विकासखंड के ग्राम केवरी को नशामुक्त गांव घोषित किए जाने के बाद उदयपुर विकासखंड के ग्राम खरसुरा में भी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसी कड़ी में अब ग्राम कंचनपुर में पूर्ण शराबबंदी (Total liquor ban) को लेकर ग्रामीणों ने जागरूकता रैली निकालकर अभियान चलाया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग